यूट्यूबर अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका के साथ हुआ ये हादसा, सरेआम फूट फूटकर रोने लगीं, बयां किया दर्द

Kritika Malik: यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नियों और अपने वीडियोज को लेकर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर अरमान मलिक अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। अरमान मलिक के साथ-साथ उनकी दोनों पत्नियां कृतिका मलिक और पायल मलिक भी अपने वीडियोज के चलते लाइमलाइट में छाई रहती हैं। सोशल मीडिया पर अरमान मलिक की तगड़ी फैन फॉलोइंग है और वह अपने व्लॉग्स के जरिए फैंस को अपनी जिंदगी से जुड़ा हर अपडेट देते रहते हैं।

वीडियो पर रोने लगी थीं अरमान मलिक की दूसरी पत्नी
हाल ही में यूट्यूबर अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक को उनके व्लॉग में काफी निराश देखा गया। इसके अलावा कृतिका मलिक वीडियो में फूट फूटकर रोने भी लगी थीं। अपने लेटेस्ट व्लॉग मे अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक ने बताया कि उनके इंस्टाग्राम अकाउंट में कुछ दिक्कत हो गई है जिस वजह से उन्हें खुद की वीडियोज नहीं दिख रही हैं। इसके चलते ही कृतिका मलिक काफी रो रही थीं।

Armaan Malik

कृतिका मलिक ने बयां किया अपना दर्द
व्लॉग में यूट्यूबर अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक फैंस को बताती हैं कि वह बच्चों से टाइम निकालकर काफी मेहनत कर वीडियोज बनाती हैं लेकिन इसके बाद जब मेहनत पर ऐसे पानी फिर जाता है तो उन्हें बहुत बुरा लगता है। कृतिका मलिक ने वीडियो में आगे बताया कि उनके इंस्टाग्राम का सारा ड्राफ्ट उड़ गया है और उनकी कम से कम 35 वीडियो उसमें मौजूद थीं। उन्होंने फैंस से रिक्वेस्ट करते हुए कहा- आप प्लीज मुझे बताना अगर आप लोगों को पता है कि इंस्टा का ड्राफ्ट कैसे वापिस आ सकता है।

जानें अरमान मलिक का असली नाम
आपको बता दें कि अरमान मलिक के इस वक्त चार बच्चे हैं, इनमें पायल के तीन और कृतिका का एक बच्चा है। दूसरी पत्नी से अरमान मलिक ने साल 2018 में शादी की थी। यूट्यूबर अरमान मलिक लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। अरमान मलिक के हर एक वीडियो रिलीज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाते हैं। जानकारी के अनुसार अरमान मलिक की दो शादियों की वजह से फैंस उन्हें मुसलमान समझते हैं लेकिन ऐसा नहीं है अरमान मलिक हिंदू हैं और उनका असली नाम संदीप है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+