सासु मां की केयर करते नजर आए अभिषेक बच्चन, भीड़ में ऐश्वर्या राय के साथ किया ये काम
Abhishek Bachchan-Aishwarya Rai Video: पिछले कुछ समय से ऐश्वर्या राय और बच्चन परिवार के बीच अनबन की खबर सुर्खियों में छाई हुई है। कहा जा रहा था कि ऐश्वर्या राय का अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ मनमुटाव चल रहा है और दोनों के रिश्ते में दरार पड़ चुकी है। हो सकता है कि जल्द ही ऐश्वर्या राय पति अभिषेक बच्चन को तलाक दे दें। लेकिन इन सभी अफवाहों को खारिज करते हुए गत 15 दिसंबर को ये कपल एक साथ अपनी बेटी आराध्या बच्चन के स्कूल फंक्शन में स्पॉट किए गए। यहां तक कि इस दौरान अभिषेक बच्चन अपनी सास की केयर करते भी नजर आए।
अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय एक साथ आए नजर
आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभिषेक बच्चन पहले अपनी पत्नी ऐश्वर्या के साथ मिलकर अपनी बेटी आराध्या बच्चन का स्कूल फंक्शन इन्जॉय करते नजर आ रहे हैं और फिर वह अपनी सास यानी ऐश्वर्या राय की मां की केयर करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।

अभिषेक बच्चन ने की अपनी मदर इन लॉ की केयर
गत 15 दिसंबर 203 (शुक्रवार) को, ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल के एनुअल फंक्शन में अपनी बेटी आराध्या बच्चन की परफॉर्मेंस देखने के लिए पहुंचे थे। उनके साथ अमिताभ बच्चन, अगस्त्य नंदा और आराध्या की नानी वृंदा राय भी इवेंट में पहुंची थीं। इस इवेंट का एक खास वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
भीड़ में सास की मदद करते नजर आए अभिषेक बच्चन
वायरल हो रहे इस वीडियो में अभिषेक बच्चन भीड़ के बीच से निकलने में अपनी सास वृंदा राय की मदद करते हुए नजर आ रहे हैं। अभिषेक बच्चन अपनी सास का हाथ पकड़े हुए उन्हें वेन्यू से बाहर लाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान ऐश्वर्या राय भी उनके साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या और अभिषेक मिलकर वृंदा राय को गाड़ी में बैठाते हैं और फिर एक साथ वेन्यू के अंदर चले जाते हैं।
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय का रिश्ता
आपको बता दें कि पिछले काफी समय से रूमर्स फैले हुए हैं कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। खबर थी कि ऐश्वर्या राय अपना ससुराल छोड़कर मायके शिफ्ट हो गई हैं। वहीं अब आराध्या बच्चन के स्कूल फंक्शन में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने साथ पहुंचकर इन सभी अफवाहों पर फिलहाल विराम लगा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications