'कभी शादी मत करना', ऐश्वर्या से तलाक की खबरों के बीच अभिषेक बच्चन का चौंकाने वाला वीडियो वायरल
Abhishek Bachchan Video: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन इस समय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अभिषेक बच्चन और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय का जल्द ही तलाक होने वाला है। ऐश्वर्या राय से अभिषेक बच्चन के रिश्ते खराब होने की बातें चल रही हैं।
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी
अंबानी परिवार की शादी में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन अलग-अलग पहुंचे थे। ये बात सभी लोगों ने नोटिस की है। लोगों के मन में सवाल आने लगे हैं कि क्या ये कपल अलग हो रहा है या फिर दोनों तलाक ले रहे हैं।

अभिषेक बच्चन का पुराना वीडियो वायरल
इसी बीच अभिषेक बच्चन का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कार्तिक आर्यन और रणबीर कपूर के साथ नजर आ रहे रहे हैं। इसमें वह शादी करने को लेकर सलाह देते दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय से साल 2007 में शादी की थी। इनकी एक प्यारी सी बेटी आराध्या बच्चन है।
रणबीर कपूर को अभिषेक बच्चन ने कही ऐसी बात
इस वायरल वीडियो में अभिषेक बच्चन से रणबीर कपूर को शादी के बारे में सलाह देने के लिए कहा गया। अमिताभ बच्चन के बेटे ने एकदम सीधा जवाब दिया- उसे सलाह की जरूरत नहीं है। देखिए, उसने शादी करने का फैसला किया है। उसने आलिया से शादी की क्योंकि वह एक-दूसरे से प्यार करते हैं और ये चीज ही सबसे ज्यादा मायने रखती है। एक-दूसरे से प्यार करें। एक-दूसरे का सम्मान करें। यही मायने रखता है।
कार्तिक आर्यन को अभिषेक बच्चन ने दी ऐसी सलाह
रणबीर कपूर ने अभिषेक बच्चन को बीच में रोकते हुए, मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें कार्तिक आर्यन को भी शादी की सलाह देनी चाहिए। इस पर कार्तिक आर्यन ने कहा- वह तो बोल रहे थे कि शादी ही मत करो। ये सुनते ही तीनों हंस पड़े। इसके बाद अभिषेक ने कार्तिक की बात पर कहा- हम वाकई भाई-भाई हैं। हम अपना खुद ख्याल रखते हैं।
अभिषेक बच्चन की अपकमिंग फिल्म
जानकारी के अनुसार अभिषेक बच्चन जल्द ही फिल्म 'किंग' में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह शाहरुख खान और सुहाना खान के साथ दिखाई देंगे। कहा जा रहा है कि इस मूवी में वह विलेन के किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा अभिषेक बच्चन एक वेब सीरीज में भी नजर आने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications