ऐश्वर्या संग तलाक की खबरों के बीच अभिषेक बच्चन का शॉकिंग बयान, कहा- मैं फंस गया हूं! क्या टूटा बच्चन परिवार?

Abhishek Bachchan Statement On Life: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'आई वांट टू टॉक' के प्रमोशन में काफी बिजी चल रहे हैं। डायरेक्टर शूजीत सरकार की इस फिल्म को लेकर अभिषेक बच्चन ने काफी मेहनत भी की है।

अभिषेक-ऐश्वर्या का बिगड़ता रिश्ता
आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन पिछले कई महीनों से अपनी पत्नी और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय से कथित तौर पर अलग होने को लेकर भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स में तो ये दावा भी किया जा रहा है कि अभिषेक बच्चन और एक्ट्रेस निम्रत कौर रिलेशनशिप में हैं और इसी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के चलते ऐश्वर्या ने बच्चन परिवार से दूरी बना ली है।

Abhishek Bachchan

अभिषेक बच्चन का चौंकाने वाला बयान
वहीं इन सबके बीच अभिषेक बच्चन ने हाल ही में एक ऐसा बयान दिया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो गया है। ऐश्वर्या राय के साथ तलाक की अफवाहों के बीच अभिषेक बच्चन ने 'जीवन की उलझन में फंसने' के बारे में बात की है।

अभिषेक बच्चन ने पर्सनल लाइफ पर कही ऐसी बात
अभिषेक बच्चन ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'आई वांट टू टॉक' के एक प्रमोशनल इवेंट में बताया कि लाइफ कैसे तय करती है कि आपको क्या करना चाहिए। फिल्म के म्यूजिक लॉन्च इवेंट के दौरान अभिषेक बच्चन ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

अभिषेक ने लोगों से मांगी माफी
अभिषेक बच्चन ने पहले इस फिल्म के लिए अपने वजन बढ़ने का मजाक उड़ाते हुए कहा- इस उम्र में मुझे वजन कम करना मुश्किल लगता है। आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन इस इवेंट में काफी देरी से पहुंचे थे, जिसके लिए उन्होंने सबसे पहले लोगों से माफी मांगी थी।

अभिषेक ने कहा- जीवन की उलझन में फंस गए हैं
अभिषेक बच्चन ने आगे कहा- आपकी लाइफ आपको बताती है कि वहां हर किसी के लिए थोड़ी जगह है और मुझे उम्मीद है कि आप सभी अपने जीवन में कुछ रिलेट कर पा रहे होंगे। हम सभी जीवन की उलझन में फंस गए हैं, हम वही कर रहे हैं जो हम चाहते हैं। मैं भी फंस गया हूं।

'आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं'
अभिषेक बच्चन ने कहा- हममें से कुछ को कॉर्पोरेट नौकरियां मिल गई हैं, हममें से कुछ कलाकार हैं और जीवन आपको बताता है कि आपको क्या करना चाहिए और कैसे करना चाहिए। हमें जीवन की ही सुननी पड़ती है।

अमिताभ बच्चन का निम्रत कौर को लेटर
आपको बता दें कि हाल ही में निम्रत कौर को लिखा गया अमिताभ बच्चन का पुराना लेटर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया। ये लेटर फिल्म 'दसवीं' में निम्रत कौर की परफॉर्मेंस के बारे में था। इन दिनों निम्रत कौर और अभिषेक बच्चन के अफेयर के चर्चेभी जोरों पर है।

अभिषेक बच्चन के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
जानकारी के अनुसार अभिषेक बच्चन को आखिरी बार साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'घूमर' में देखा गया था। फिलहाल अभिषेक बच्चन अपकमिंग फिल्म 'आई वांट टू टॉक' में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा अभिषेक बच्चन सुपरस्टार शाहरुख खान और सुहाना खान के साथ फिल्म 'किंग' में भी दिखाई देंगे। इस फिल्म में वह विलेन का किरदार निभाते नजर आएंगे। वह अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5' में भी दिखाई देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+