तलाक की अफवाहों के बीच अभिषेक बच्चन ने बांधे ऐश्वर्या राय की तारीफों के पुल, क्या साथ में जल्द करेंगे काम?

Abhishek Bachchan Aishwarya Rai: इन दिनों बॉलीवुड की फेमस जोड़ी अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय काफी चर्चा में हैं। बीते दिनों दोनों तलाक की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में छाए हुए थे। हालांकि इस बीच एक्ट्रेस ने अभिषेक बच्चन के 48वें जन्मदिन पर पोस्ट शेयर एक बार फिर इन अफवाहों पर विराम लगा दिया।

वहीं अब तलाक की खबरों के बीच अभिषेक बच्चन ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय की जमकर तारीफ की। टाइम्स नेटवर्क संग बातचीत के दौरान अभिषेक बच्चन ने कहा कि, 'मैं अपना जन्मदिन परिवार के साथ मनाना पसंद करता हूं। लेकिन अगर मैं अपने जन्‍मदिन पर काम न करूं, तो ये मेरे लिए हैप्‍पी बथर्ड नहीं होता है।'

Abhishek Bachchan

अभिषेक बच्चन ने आगे कहा कि, आराध्या की वजह से मेरा ये दिन काफी खास बन गया। वह हमारे परिवार की दुनिया है और वो एक वंडरफुल वाइल्‍ड है। इसका सारा क्रेडिट मैं ऐश्वर्या राय को देना चाहता हूं। वह एक परफेक्ट मां हैं और उन्होंने आराध्या की काफी अच्छी परवरिश की है। पिता बनने के बाद मेरा चीजों को देखने का नजरिया काफी बदल गया।

इसके बाद अभिषेक बच्चन से पूछा गया कि क्या वह ऐश्वर्या के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे? इसका जवाब देते हुए एक्टर ने कहा, 'मुझे फैंस के काफी मेल्स आते हैं कि आप ऐश्वर्या के साथ कब फिल्म में काम करेंगे। खैर मुझे भी उनके साथ काम करके काफी खुशी होती है। उम्मीद है कि हम जल्द ही साथ आएंगे।'

बीते दिनों ऐश्वर्या राय और अभिषेक को लेकर तलाक की अफवाहें उड़ रही थी। कहा जा रहा था कि एक्ट्रेस ने अपना ससुराल छोड़ दिया है। हालांकि ये महज रूमर्स थे। वह फिलहाल अपने ससुराल में ही रह रही हैं। इन अफवाहों के बीच अभिषेक बच्चन के जन्मदिन पर ऐश्वर्या राय ने एक प्यार भरा पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने पति के बचपन की फोटो पोस्ट की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+