जब अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या के सलमान-विवेक संग लव ट्राएंगल का उड़ाया मजाक, कह दी ऐसी बात, देखें वीडियो
Abhishek Bachchan: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। वहीं दूसरी तरफ ऐश्वर्या के अफेयर भी खूब सुर्खियों में रहे।
ऐश्वर्या राय का सलमान खान के साथ रिश्ता भले ही 2 साल तक चला लेकिन दोनों का अफेयर खूब चर्चा में रहा। रिपोर्ट्स की मानें तो, सलमान से रिश्ता खत्म होने से पहले ऐश्वर्या और विवेक ओबेरॉय रिलेशनशिप में आ गए थे। इसकी वजह से सलमान और विवेक के भी लड़ाई-झगड़े भी हुए।

हालांकि सलमान खान और विवेक ओबेरॉय से ब्रेकअप करने के बाद ऐश्वर्या राय ने सला 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी कर ली। दोनों की एक बेटी भी है जिसका नाम आराध्या है। इस बीच अभिषेक का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने ऐश्वर्या के सलमान और विवेक के साथ लव ट्राएंगल का मजाक उड़ाया।
दरअसल, ऐश्वर्या राय को डेट करने से पहले अभिषेक बच्चन प्रीटी जिंटा के साथ करण जौहर के शो कॉफी विद करण में शामिल हुए थे। करण अभिषेक से पूछते हैं कि, "सलमान और विवेक के साथ लिफ्ट में फंस गए, वहां सन्नाटा है। चुप्पी तोड़ने के लिए आप क्या कहेंगे?" इस सवाल का जवाब देने से पहले ही अभिषेक ने विवेक से माफी मांग ली।
अभिषेक बच्चन ने करण के जवाब में कहा कि, "मेरे पास एक बहुत ही घटिया चीज है और मैं सिर्फ मजाकिया बनने की कोशिश करूंगा। विवेक, कृपया बुरा मत मानना। उम्म, विवेक सलमान से मिलें, सलमान विवेक को खा जाएं।" इस पर करण ने हंसते हुए कहा था, "ठीक है।" शो के दौरान प्रीति जिंटा ने भी इस पर चुटकी ली।
बीते कुछ दिनों से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की तलाक की खबरें सामने आ रही है। हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में दोनों शामिल हुए थे। लेकिन हैरानी की बात ये थी कि अभिषेक अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचे। वहीं दूसरी तरफ ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या के साथ नजर आईं। इसके बाद से सोशल मीडिया पर फैंस दावा कर रहे हैं कि ऐश्वर्या और अभिषेक के बीच कुछ ठीक नहीं है। हालांकि अब तक कपल की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया।












Click it and Unblock the Notifications