अभिषेक-निम्रत के रिश्ते से नाराज है बच्चन परिवार? करीबी ने किया खुलासा, कहा-'वह अपनी पत्नी से बेवफाई...'

Abhishek Nimrat Affair: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के तलाक की अफवाहें लगातार जोरों पर है। कहा जा रहा कि निम्रत कौर की वजह से दोनों के बीच दरार पैदा हो गई। इसी वजह से अभिषेक को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है। ऐसे में अब बच्चन परिवार के करीबी ने बड़ा बयान दिया।

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने भले ही तलाक की अफवाहों पर चुप्पी साधी है। लेकिन सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि निम्रत कौर संग बढ़ी करीबी की वजह से अभिषेक और ऐश्वर्या का तलाक होने वाला है। अब बच्चन परिवार के करीबी ने जूम मीडिया को दिए इंटरव्यू में अफवाहों पर बयान दिया है।

Nimrat Kaur

जूम संग बातचीत कर बच्चन परिवार के करीबी ने अभिषेक और निम्रत के रिश्ते की अफवाहों को झूठा ठहराया। उन्होंने कहा कि, इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है। हम ये समझने की कोशिश कर रहे हैं कि ये अफवाहें कहां से शुरू हुईं। हम ये भी सोच रहे हैं कि निम्रत कौर ने इन अफवाहों का अब तक क्यों नहीं किया। अभिषेक चुप हैं क्योंकि उनके जीवन में पहले ही बहुत कुछ चल रहा है। उन्हें सलाह दी गई है कि वह किसी भी विवाद में न पड़ें।"

करीबी ने ये भी बताया कि फिलहाल अभिषेक अपनी शादीशुदा जिंदगी में आए संकट को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में उनका किसी के साथ नाम जोड़ना सही नहीं है। करीबी ने कहा, "अभिषेक कभी अपनी पत्नी से बेवफाई नहीं कर सकते। वह पूरी तरह से अपनी पत्नी के प्रति वफादार हैं। ऐसे में जब उनका रिश्ता पहले ही मुश्किल दौर से गुजर रहा है, तो अफेयर की अफवाहें फैलाना कहां तक सही है?"

करीबी ने ये भी कहा कि इन अफवाहों की वजह से बच्चन परिवार काफी ज्यादा नाराज है। उन्होंने भले ही इस मामले में चुप्पी साधी है लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वे चुपचाप सब सहन कर रहे हैं। वह इस मामले की फिलहाल जड़ तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। इसके बाद झूठी फैलाने पर कानीन कार्रवाई भी हो सकती है।

रिपोर्ट्स की मानें तो, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के बाद से अभिषेक और ऐश्वर्या के तलाक की अफवाहें लगातार जोरों पर है। कपल को एक भी बार किसी इवेंट में साथ नहीं देखा गया। बात तो तब आगे बढ़ गई जब हाल ही में ऐश्वर्या के 51वें जन्मदिन पर अभिषेक और पूरे बच्चन में से किसी ने भी उन्हें विश नहीं किया। खैर इन अफवाहों में कितनी सच्चाई है इसको लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता।

ये भी पढ़ें: Abhishek Bachchan ने निकाल दी शादी की रिंग! क्या सच में ऐश्वर्या से हो गए अलग? सामने आया वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+