King Update: शाहरुख खान की 'किंग' में होगा अभिषेक बच्चन का अनसीन लुक, जिसे देख अमिताभ बच्चन का सीना होगा चौड़ा
King Update: शाहरुख खान की फिल्म किंग आ रही है। इसी के प्री-प्रोडक्शन में वो जुटे हुए हैं। इसमें उनके साथ सुहाना खान, अभिषेक बच्चन और अभय वर्मा के नजर आने की खबरें हैं। ये सुहाना की थिएट्रिकल डेब्यू फिल्म भी है। फिल्म भले ही अभी ऑफिशियल अनाउंस नहीं हुई है। लेकिन फिल्म किंग को लेकर बीच बीच में कई अपडेट्स आते रहते हैं।
किंग को ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए मेकर्स इसमें कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। खबरें हैं कि फिल्म में अभिषेक का अहम रोल होने वाला है। ऐसे में डायरेक्टर उनके लुक पर काम कर रहे हैं। वो इसे यादगार भी बनाना चाह रहे हैं। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

अभिषेक के लुक पर अपडेट देते हुए पिंकविला ने अपनी रिपोर्ट में लिखा, अभिषेक ने अलग अलग जॉनर के किरदारों को निभाया है। वो एक वर्सटाइल एक्टर हैं। किंग में वो विलन की भूमिका में हैं। अभी वो रोल के लिए अपना वजन घटा रहे हैं और फिटनेस बना रहे हैं। उनका नया लुक ऑडियंस को चौंका देगा। फिल्म में शाहरुख और अभिषेक का फेस ऑफ होगा, जिसे डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद मैसिव लेवल पर ले जाना चाहते हैं। वो अभिषेक को अभी तक के सबसे अलग लुक में दिखाना चाहते हैं। फेस ऑफ भी दोनों का एकदम नया होगा।
किंग का एक्शन सबसे अलग और खतरनाक होने वाला है। इस बारे में रिपोर्ट में बताया गया, फिल्म में स्पेशल फाइट होगी, जिसकी कोरियोग्राफी भी स्पेशल होगी। VFX भी टॉप लेवल का होगा। मेकर्स घिसे पिटे एक्शन को नहीं दिखाएंगे। फिल्म में कई विलेन होंगे, मेकर्स इसके लिए भी तैयारी कर रहे हैं। इन सभी से शाहरुख भिड़ेंगे। लेकिन अभिषेक का कैरेक्टर सबसे अलग होगा।
ख़ैर, फिल्म में शाहरुख खान, सुहाना खान, अभिषेक बच्चन और अभय वर्मा की कास्टिंग हो चुकी है। ये सुहाना की थिएट्रिकल डेब्यू फिल्म होगी। इसके पहले उनकी फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। हालांकि फिल्म के लिए एक्ट्रेस की तलाश जारी है, जो शाहरुख के अपोजिट दिखाई देंगी। रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म 2026 ईद में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications