शूटिंग के दौरान टूटा अभिषेक का हाथ, याद आया पापा का पुराना डॉयलॉग, तस्वीर शेयर कर कही ये बात
मुंबई, 26 अगस्त। बड़े पर्दे पर अमिताभ बच्चन की फिल्म मर्द जिसमे अमृता सिंह उनके साथ लीड रोल में थी उसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और अमृता सिंह के बीच एक दृश्य होता है जिसमे अमिताभ बच्चन के हाथ रस्सियों से बंधे हैं और अमृता सिंह उनपर कोड़े बरसा रही हैं। इस दौरान जिस तरह से अमिताभ बच्चन अमृता सिंह द्वारा किए जा रहे जुल्म पर कहते हैं जो मर्द होता है उसे दर्द नहीं होता है डॉयलॉग काफी पसंद किया गया था। फिल्म के इसी डॉयलॉग को अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन ने भी अपना हाथ टूटने के बाद इस्तेमाल किया है।

शूटिंग के दौरान हुए चोटिल
दरअसल अभिषेक बच्चन का दाया हांथ चोटिल हो गया है। जब वह चेन्नई में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तो इस दौरान उनका हाथ चोटिल हो गया। जिसके बाद अभिषेक बच्चन को मुंबई स्थित अस्पताल में अपने हाथ का ऑपरेशन कराना पड़ा। ऑपरेशन के बाद एक बार फिर से अभिषेक बच्चन काम पर लौट आए हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन और श्वेता बच्चन नंदा को मुंबई स्थित लीलावती अस्पतल में देखा गया था। जिसके बाद यह खबर सामने आई थी कि अभिषेक अस्पताल में भर्ती हैं। लेकिन अब खुद अभिषेक बच्चन ने अपनी तस्वीर शेयर करके इस बात की जानकारी दी है कि उनके हाथ में फ्रैक्चर आ गया है।
Recommended Video

तस्वीर शेयर कर लिखा, मर्द को दर्द नहीं होता
अभिषेक बच्चन ने तस्वीर को शेयर करके अपनी चोट के बारे में जानकारी दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा, मेरी फिल्म की शूटिंग के दौरान पिछले हफ्ते चेन्नई में एक एक्सिडेंट हो गया था। इसे ठीक कराने के लिए ऑपरेशन कराना पड़ा था। जिसके बाद कुछ दिन के लिए मैं वापस मुंबई आया था, सर्जरी हो चुकी है और सबकुछ अब ठीक है। अब मैं वापस फिर से चेन्नई आ गया हूं और काम फिर से शुरू करूंगा। जैसा कि वो कहते हैं शो जारी रहना चाहिए और जैसा मेरे पापा ने कहा है, मर्च को दर्द नहीं हो, ठीक है, ठीक है... थोड़ा दर्द हुआ था। आप लोगों की शुभकामनाओं और संदेश के लिए शुक्रिया।

कई सेलेब्रिटीज ने की प्रार्थना
अभिषेक बच्चन के जल्द स्वस्थ्य होने की कई बॉलीवुड की सेलेब्रिटीज ने प्रार्थना की है। रितेश देशमुख ने अभिषेक बच्चन की पोस्ट पर कमेंट करके लिखा जल्दी ठीक हो जाओ मेरे भाई। इसके अलावा सोनाली बेंद्र, मनीष मल्होत्रा, जोया अख्तर, करन जोहर ने भी अभिषेक बच्चन के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की है। वहीं बॉबी देओल ने कमेंट करके लिखा, उम्मीद है आप जल्दी ठीक हो जाए। अभिषेक की बहन श्वेता ने लिखा अबतक का सबसे बड़ा सब्र।

पहले भी हो चुके हैं चोटिल
गौर करने वाली बात है कि यह पहली बार नहीं है जब अभिषेक बच्चन चोटिल हुए हैं। इससे पहले भी फिल्म धूम-3 में आमिर खान के साथ शूटिंग के दौरान भी वह चोटिल हुए थे और उनके हाथ में चोट आई थी। फिल्म के प्रमोशन के दौरान अभिषेक बच्चन फ्रैक्चर हाथ के साथ नजर आए थे। अभिषेक के बाएं हाथ की उंगली में भी कुछ समय पहले फ्रैक्चर हो चुका है।

अभिषेक की आने वाली फिल्म
फिल्मों की बात करें तो अभिषेक बच्चन चित्रांगदा सिंह के साथ फिल्म बॉब बिश्वास में नजर आएंगे। इस फिल्म को दिया अन्नपूर्णा घोष डायरेक्ट कर रही हैं। इसके अलावा अभिषेक दसवी फिल्म में नजर आएंगे इसे तुषार जलोटा डायरेक्ट कर रहे हैं, फिल्म में अभिषेक के साथ यामी गौतम और निम्रत कौर नजर आएंगी। फिल्म में अभिषेक गंगाराम चौधरी का किरदार निभाएंगे जबकि यामी पुलिस अधिकारी के रोल में नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications