ऐश्वर्या राय से पहले इन 3 हसीनाएं के प्यार में लट्टू थे अभिषेक बच्चन, एक को तो दिया था ऐसा धोखा
Abhishek Bachchan 3 Affair: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन अपने फिल्मी करियर से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। पिछले कुछ समय ये कहा जा रहा है कि अभिषेक बच्चन की शादीशुदा जिंदगी ठीक नहीं चल रही है।
अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या की शादी
आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन ने साल 2007 में पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय से शादी की थी। करियर की शुरुआत से ही अभिषेक कभी अपनी सादगी के लिए तो कभी अपनी लव लाइफ के चलते अक्सर लाइमलाइट में बने रहे।

कई हसीनाओं के साथ जुड़ा था अभिषेक का नाम
ऐश्वर्या राय बच्चन से शादी करने से पहले अभिषेक बच्चन का नाम कई हसीनाओं के साथ जुड़ा था। हालांकि हमसफर के रूप में अभिषेक बच्चन ने विश्व सुंदरी रह चुकीं ऐश्वर्या राय को ही चुना लेकिन अब दोनों की शादी में खटास की खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि इस मामले में अभी तक कपल की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
आइए आपको बताते हैं कि ऐश्वर्या राय से पहले अभिषेक बच्चन किन 3 हसीनाओं के प्यार में पागल हुए थे-
करिश्मा कपूर
-अभिषेक बच्चन को अपनी को-एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से प्यार हो गया था।
-मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन की पहली मुलाकात श्वेता बच्चन की शादी में हुई थी। इसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई और फिर ये दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे थे।
-इसके बाद करिश्मा और अभिषेक की सगाई तक हो गई थी। जल्द ही दोनों की शादी भी होने वाली थी लेकिन उससे पहले ही ये रिश्ता टूग गया।
-सगाई के 5 महीने बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था। कहा जाता है कि पारिवारिक कारणों के चलते इस रिश्ते को तोड़ दिया गया था।
रानी मुखर्जी
-अभिषेक बच्चन ने फिल्म बंटी और बबली, युवा और कभी अलविदा न कहना जैसी फिल्मों में रानी मुखर्जी के साथ काम किया था।
-शूटिंग के दिनों में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थीं और फिल्मी गलियारों में उनके अफेयर की खबरें आने लगी थीं।
-हालांकि रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन में से किसी ने भी लोगों सामने अपने रिश्ते को कुबूल नहीं किया था।
-इसके बाद अचानक ही दोनों के अलग होने की खबरें आने लगी थीं। कहा जाता है कि जया बच्चन के मना करने के बावजूद रानी ने अमिताभ बच्चन के साथ लिपकिस का सीन शूट किया था जिसके वह काफी नाराज हो गई थीं। ऐसे में उन्होंने रानी को अपने बेटे अभिषेक से दूर रहने के लिए कहा था।
दीपानिता शर्मा
-अभिषेक बच्चन का नाम मॉडल और एक्ट्रेस दीपानिता शर्मा के साथ भी जुड़ा था।
-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने करीब 10 महीने तक एक दूसरे को डेट किया था लेकिन उसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था।
-कहा जाता है कि अभिषेक बच्चन एक्ट्रेस दीपानिता शर्मा को धोखा दे रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऐश्वर्या राय के चलते ही अभिषेक ने दीपानिता से दूरी बना ली थी।












Click it and Unblock the Notifications