'मैं कब दूसरी शादी करूंगा?' जब अभिषेक बच्चन ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी थी चुप्पी, कही ऐसी बात

Abhishek Aishwarya Divorce Rumours: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के पावर कपल में से एक हैं। हालांकि बीते कुछ समय से दोनों तलाक की खबरें जोरों पर हैं। हालाँकि, यह पहली बार नहीं है जब कपल के तलाक की अफवाहें हर तरफ चर्चा में हैं।

इससे पहले साल 2014 में भी ऐसी चर्चा थी कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन अलग होने वाले हैं। हालाँकि, अभिषेक बच्चन ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया था। एक्टर ने अपने एक्स यानी ट्विटर अकाउंट पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर कर लोगों की बोलती बंद कर दी थी।

Abhishek Bachchan

अभिषेक बच्चन ने लिखा, "ठीक है। इसलिए मुझे विश्वास है कि मैं तलाक ले रहा हूं। मुझे बताने के लिए धन्यवाद! क्या आप मुझे बताएंगे कि मैं कब दूसरी शादी कर रहा हूं।" अब तलाक की अफवाहों के बीच अभिषेक का ये पुराना पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ऐश्वर्या राय औऱ अभिषेक बच्चन के तलाक की अफवाहें साल 2023 से चर्चा में हैं। खासतौर से जब से अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में दोनों अलग-अलग पहुंचे थे। कपल ने एक भी बार मीडिया के सामने साथ में पोज नहीं दिया। इसके बाद अभिषेक बच्चन ने एक तलाक का पोस्ट लाइक किया था जिसके बाद इन अफवाहों को और जोर मिला।

इसके अलावा ऐश्वर्या राय अक्सर अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ ही नजर आती हैं। एक्ट्रेस को अब तक एक भी बार अभिषेक के साथ नहीं देखा गया। यहां तक कि पैरिस फैशन वीक में भी ऐश्वर्या अपनी लाडली के साथ ही दिखीं थी। हालांकि इन तलाक की अफवाहों के बीच ऐश्वर्या राय ने अपने ससुर अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर पोस्ट शेयर कर उन्हें बधाई दी थी।

रिपोर्ट्स की मानें तो ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच आई दरार की वजह बच्चन परिवार के अलावा मशहूर एक्ट्रेस निम्रत कौर को बताया जा रहा है। फिल्म दसवीं में अभिषेक और निम्रत ने साथ में काम किया था। दावा किया जा रहा है कि दोनों इस फिल्म के दौरान करीब आए थे जिसके बाद ये बात ऐश्वर्या को पता चली और उन्होंने एक्टर से दूरी बनाने का फैसला किया। खैर कपल ने अब तक इन अफवाहों पर चुप्पी साधी हुई है।

ये भी पढ़ें: Aishwarya Rai Bachchan: 'ऐश्वर्या राय कहां हैं?', लोगों ने अभिषेक बच्चन से क्यों किया ऐसा सवाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+