तलाक की अफवाहों के बीच अभिषेक बच्चन किया कुछ ऐसा, अब सच्चाई आई सामने, इस चीज ने खोल दी पोल

Abhishek Bachchan Aishwarya Rai: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बॉलीवुड की फेमस जोड़ी में से एक है। हालांकि बीते कुछ समय से दोनों तलाक की अटकलों को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस बीच अभिषेक ने कुछ ऐसा कर दिया जिससे इन सभी अटकलों पर एक बार फिर विराम लग गया है।

दरअसल, 23 जुलाई की शाम अभिषेक बच्चन अपने भांजे अगस्त्य नंदा और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड सुहाना खान के साथ एक ही कार में नजर आए। जानकारी के मुताबिक, एक्टर ने नई कार खरीदी है वहीं एक्टर की जो गाड़ी का नंबर है उसका पत्नी ऐश्वर्या राय से कनेक्शन है।

Abhishek Bachchan

बता दें कि, अभिषेक बच्चन की नई कार का नंबर 5050 है। वह नंबर पहले उनकी मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास पर देखा गया था। जो कि अब बिक चुकी है। एक पैपराजी ने सोशल मीडिया पर एक्टर की इस नई गाड़ी की तस्वीर शेयर की। साथ ही ये जानकारी दी कि ये नंबर ऐश्वर्या राय का फेवरेट नंबर है।

रिपोर्ट्स की मानें तो, बच्चन परिवार की ज्यादातर कार के नंबर 5050 हैं। फिलहाल सोशल मीडिया पर अभिषेक बच्चन की इस नई कार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसी के साथ अब एक बार फिर अभिषेक और ऐश्वर्या की तलाक की अफवाहों पर एक बार फिर विराम लग चुका है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक है।

बता दें कि, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ पहुंची थी। वहीं बच्चन परिवार एकसाथ नजर आया था। अभिषेक और ऐश्वर्या ने एक भी बार मीडिया के सामने पोज नहीं दिया था। जिसके बाद से दोनों के अलग होने की चर्चा होने लगी। खबरें ये भी थी कि ऐश्वर्या राय ने श्वेता बच्चन की वजह से अपना ससुराल छोड़ दिया। हालांकि कपल ने इस मामले में अब तक चुप्पी साधी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+