'हमें इसे सहना पड़ता है' जब अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय संग तलाक की अफवाहों पर तोड़ी थी चुप्पी, दिखाई खास चीज

Abhishek Bachchan: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बॉलीवुड के चर्चित कपल्स में से एक हैं। कपल की शादी साल 2007 में हुई थी। हालांकि बीते साल दोनों के तलाक की अफवाहें काफी चर्चा में रही हैं। लेकिन दोनों में से किसी ने इन अफवाहों पर रिएक्शन नहीं दिया।

ये कोई पहली बार नहीं है जब अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के तलाक की खबरें चर्चा में रहीं। इससे पहले साल 2016 में जब कपल के तलाक की अफवाहों खूब सुर्खियों में रहीं तो अभिषेक बच्चन ने मीडिया के सामने चुप्पी तोड़ी और साथ ही अपनी इंगेजमेंट की रिंग दिखाई।

Abhishek Bachchan

ये भी पढ़ें: Abhishek Bachchan के साथ हुआ बड़ा हादसा, सिर पर लगी चोट, जानें कैसे हुआ एक्सीडेंट

जब अभिषेक बच्चन से तलाक को लेकर पैपराजी और रिपोर्टर्स ने सवाल किया, तो एक्टर ने कहा, "मैं इस बारे में आप सभी से कुछ नहीं कहना चाहता। अफसोस, आपने इसे बहुत बढ़ा-चढ़ा कर दिखाया है। मुझे समझ में आता है कि आप ऐसा क्यों करते हैं, आपको कुछ न कुछ खबरें तो चाहिए होती हैं। कोई बात नहीं, हम सेलिब्रिटी हैं, हमें इसे सहना पड़ता है। माफ करना, अभी भी शादीशुदा हूं। आपके लिए कोई सनसनीखेज खबर नहीं।" इसके बाद उन्होंने कैमरे की ओर अपनी शादी की अंगूठी भी दिखाई, जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

2024 में, ऐश्वर्या और अभिषेक के अलग होने की अफवाहें तेज़ हो गईं, जब ऐश्वर्या और आराध्या के साथ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में नजर आए। जबकि अभिषेक बच्चन के साथ शादी में पहुंचे थे। दोनों को यूं कैमरे के सामने अलग-अलग देख फैंस हैरान रह गए। इसके बाद उनके तलाक की खबरें और ज्यादा सुर्खियों में आ गई।

इसके बाद ऐश्वर्या राय जहां भी जाती वह ज्यादा अपनी बेटी आराध्या के साथ ही दिखती हैं। लेकिन हाल ही में आराध्या के स्कूल फंक्शन में ऐश्वर्या को अभिषेक और ससुर अमिताभ बच्चन के साथ देखा गया। जिसके बाद फैंस को राहत की सांस मिली और तलाक की खबरों पर विराम लग गया। रिपोर्ट्स की मानें तो, कपल अब भी साथ है। आज यानी 5 फरवरी को अभिषेक बच्चन अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। उम्मीद है कि इस खास मौके पर पूरा परिवार एकसाथ नजर आएगा।

ये भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय या बच्चन परिवार किसके साथ करेंगे बर्थडे सेलिब्रेट? Abhishek Bachchan ने किया बड़ा खुलासा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+