फराह खान की मां की अंतिम विदाई पर श्वेता संग पहुंचे अभिषेक बच्चन, फैंस ने पूछा-'ऐश्वर्या क्यों नहीं आई साथ?'
Abhishek Bachchan Shweta Bachchan: फराह खान और साजिद खान की मां मेनका इरानी का 79 साल की उम्र में निधन हो गया। शुक्रवार 26 जुलाई को उन्होंने आखिरी सांस ली। ऐसे में तमाम बड़े सितारे उनके अंतिम दर्शन के लिए फराह खान के घर पहुंचे। वहीं अभिषेक बच्चन भी अपनी बहन श्वेता बच्चन के साथ नजर आए।
फराह खान की मां के अंतिम संस्कार के बाद अभिषेक बच्चन अपनी बहन श्वेता बच्चन और भांजा अगस्त्या नंदा के साथ पहुंचे। हालांकि एक बार इस मौके पर पत्नी ऐश्वर्या राय और बेटी आराध्या बच्चन के साथ एक्टर नजर नहीं आए। जिसके बाद फैंस के मन में कई सवाल खड़े हो गए।

सोशल मीडिया पर अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन का ये वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक्टर के साथ एक बार फिर ऐश्वर्या राय नजर नहीं आई तो फैंस ने कमेंट कर सवाल करने शुरू कर दिए। एक यूजर ने लिखा, 'पता नहीं क्यों पर मैं अभिषेक से नफरत करने लगा हूं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अभिषेक और ऐश्वर्या के बीच रिश्ता खराब होने की जड़ ही श्वेता है।' अन्य यूजर ने लिखा, 'दोनों के बीच सच में कुछ ठीक नहीं है।'
अभिषेक बच्चन से पहले फराह खान की मां की अंतिम विदाई में तमाम सितारे पहुंच गए थे। शाहरुख खान से लेकर ऋतिक रोशन ने उनको श्रद्धांजलि दी। सोशल मीडिया पर शाहरुख खान और फराह खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक्टर उनको गले लगाते हुए नजर आए। इसके अलावा अंतिम संस्कार में फरदीन खान, मनीष पॉल और विक्रम फडनीस जैसे अन्य सिलेब्रिटीज़ भी शामिल हुए।
बता दें कि, फराह खान की मां की तबीयत काफी समय से खराब चल रही थी। कुछ समय पहले ही उनकी कई सर्जरी हुई थी। फराह खान ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर खुलासा किया था। फराह खान अपनी मां के काफी करीब थीं। वह अक्सर उनके साथ फोटो शेयर करती रहती थीं। ऐसे में अब मां के निधन से वह बुरी तरह टूट चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications