आराध्या बच्चन के बर्थडे में साथ दिखे ऐश्वर्या-अभिषेक, दादी जया बच्चन ने बनाई दूरी, फैंस हुए कंफ्यूज
Aaradhya Bachchan Birthday: एक वक्त था जब अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बॉलीवुड के पावर कपल में से एक थे। लेकिन बीते कुछ समय से दोनों के अलग होने की खबरें लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग तरह-तरह की कयासबाजी लगा रहे हैं।
हाल ही में अभिषेक और ऐश्वर्या की बेटी आराध्या का 13वां जन्मदिन था। लेकिन इस खास मौके पर भी अभिषेक बच्चन ने उन्हें बर्थडे विश नहीं किया। यहां तक कि ऐश्वर्या राय ने भी अपनी बेटी के लिए कोई पोस्ट शेयर नहीं किया। इस बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आराध्या का अच्छे से बर्थडे सेलिब्रेट किया गया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या का जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। वह अपनी लाडली के लिए टेबल में रखे बर्थडे केक रख रही हैं। इस खास मौके पर आराध्या के दोस्त साथ में खड़े थे। वहीं अभिषेक बच्चन अपनी आराध्या के पीछे ही खड़े हुए दिखे, लेकिन दादी जया बच्चन थोड़ा दूर नजर आईं।
जैसे ही वीडियो ऑनलाइन सामने आया, फैंस के कमेंट की बाढ़ आ गई और उन्होंने सवालों पूछने शुरू कर दिए। कई लोग यह जानने के लिए उत्सुक थे कि क्या ऐश्वर्या और अभिषेक ने इस साल अपनी बेटी का जन्मदिन एक साथ मनाया है। एक फैन ने पूछा, "क्या इस बार उन्होंने इसे एक साथ मनाया?" अन्य यूजर ने कमेंट कर लिखा, "क्या वे अभी भी साथ हैं?" लेकिन सच्चाई ये है कि आराध्या बच्चन के बर्थडे का ये वीडियो काफी पुराना है।
बता दें कि, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के बाद से अभिषेक और ऐश्वर्या के रिश्ते को लेकर लोग सवाल पूछ रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों अब अलग हो चुके हैं। वहीं कुछ का कहना है कि जया बच्चन और उनकी बेटी श्वेता बच्चन की वजह से दोनों के बीच दूरियां आ गई हैं। हालांकि इन तलाक की अफवाहों के बीच अभिषेक और ऐश्वर्या ने चुप्पी साधी हुई है।
ये भी पढ़ें: Aishwarya Rai Bachchan: 'ऐश्वर्या राय कहां हैं?', लोगों ने अभिषेक बच्चन से क्यों किया ऐसा सवाल












Click it and Unblock the Notifications