'मुझे देखने के लिए Rs399 दें', 35 साल की फेमस एक्ट्रेस से लोगों ने की 'गंदी' डिमांड, Subscription पर मचा बवाल

Abhirami Venkatachalam: तमिल फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेस और रिएलिटी शो बिग बॉस तमिल (Bigg Boss Tamil) की पूर्व कंटेस्टेंट अभिरामी वेंकटचलम इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। दरअसल उनका अपने ही सब्सक्राइबर्स पर गुस्सा फूट गया है। एक्ट्रेस ने हाल ही में कुछ यूजर्स की आपत्तिजनक मांगों के खिलाफ खुलकर आवाज उठाई है, जिससे इंटरनेट पर बहस तेज हो गई है।

क्या है पूरा मामला?
आपको बता दें कि अभिरामी वेंकटचलम ने इंस्टाग्राम पर सब्सक्रिप्शन मॉडल के जरिए अपने फैंस को एक्सक्लूसिव कंटेंट देने की शुरुआत की है। इसके लिए उन्होंने 399 रुपये प्रति महीने की फीस तय की है। हालांकि कुछ सब्सक्राइबर्स ने इस प्लेटफॉर्म का गलत मतलब निकालते हुए उनसे अश्लील और बिना कपड़ों की तस्वीरें शेयर करने की मांग करनी शुरू कर दी। ये मांगें लगातार बढ़ती गईं, जिससे एक्ट्रेस काफी नाराज हो गई हैं।

Abhirami Venkatachalam

'मैं यहां कपड़े उतारने नहीं आई हूं'

-सोशल मीडिया यूजर्स के इन आपत्तिजनक डिमांड्स पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्ट्रेस अभिरामी वेंकटचलम ने साफ शब्दों में कहा कि उनका पेज केवल उनकी कला और क्रिएटिविटी को पसंद करने वालों के लिए है। उन्होंने कहा- मैं यहां कपड़े उतारने के लिए नहीं आई हूं।

-एक्ट्रेस ने तीखे अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि जो लोग न्यूडिटी देखने के इरादे से आए हैं, वो तुरंत अनसब्सक्राइब कर दें। उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि कोई भी उन्हें ये निर्देश नहीं दे सकता कि उन्हें क्या पोस्ट करना चाहिए।

'ये कोई एडल्ट साइट नहीं है'

अभिरामी वेंकटचलम ने आगे कहा कि सब्सक्रिप्शन लेने का मतलब ये नहीं है कि किसी को भी उनकी इमेज या काम को गलत दिशा में ले जाने का अधिकार मिल जाता है। उन्होंने दो टूक कहा कि ये प्लेटफॉर्म उनकी क्रिएटिव अभिव्यक्ति के लिए है, न कि किसी तरह के अश्लील कंटेंट के लिए। फिलहाल उनके इस प्लेटफॉर्म पर 700 से ज्यादा सब्सक्राइबर्स जुड़े हुए हैं।

कौन हैं अभिरामी वेंकटचलम?

-अभिरामी वेंकटचलम तमिल सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। साल 2017 में उन्होंने 'मिस तमिलनाडु' का खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने 'नोटा' से फिल्मों में कदम रखा जिसमें उनके साथ साउथ के फेमस एक्टर विजय देवरकोंडा नजर आए थे।

-अभिरामी वेंकटचलम ने 'नरकोंडा पारवाई' और 'रॉकेट्री' जैसी चर्चित फिल्मों में भी दमदार एक्टिंग की है। फिल्मों के अलावा अभिरामी वेंकटचलम टीवी के फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस' में भी नजर आ चुकी है। उन्होंने कई वेब सीरीज में भी काम किया है।

-विवाद के बीच भी अभिरामी वेंकटचलम को सोशल मीडिया पर काफी सपोर्ट मिल रहा है। कई यूजर्स उनके स्टैंड की तारीफ कर रहे हैं और इसे सही कदम बता रहे हैं। आपको बता दें कि अभिरामी जल्द ही 'नेरुंजी' और '27 अगस्त' जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं।

कंटेंट क्रिएटर्स के सम्मान को समझना जरूरी

फिलहाल इस पूरे मामले ने एक बार फिर ये सवाल खड़ा कर दिया है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कंटेंट क्रिएटर्स की सीमाओं और सम्मान को समझना कितना जरूरी है। अभिरामी वेंकटचलम का ये रुख साफ करता है कि फैंस और सब्सक्राइबर्स के बीच भी एक मर्यादा होना बेहद जरूरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+