'उन्हें नहीं मिली काम की इजाजत' देओल परिवार की महिलाओं पर है ऐसी पाबंदी, अभय देओल ने किया खुलासा
Abhay Deol: बॉलीवुड एक्टर अभय देओल एक ऐसे परिवार से आते हैं जहां कई सितारे हैं। उनके पिता अजीत देओल, चाचा धर्मेन्द्र, और उनके कज़िन्स सनी देओल, बॉबी देओल, ईशा देओल और आहना देओल, सभी ने फिल्म इंडस्ट्री में नाम कमाया है। हाल ही में, अभय ने अपने परिवार से जुड़ा एक हैरान करने वाला खुलासा किया।
अभय देओल ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनका परिवार बहुत "संवेदनशील" था। इसके बाद जब एक्टर से पूछा गया कि घर की महिलाएं लाइमलाइट से क्यों दूर रहती हैं? इसके जवाब में अभय ने कहा कि उनके परिवार में महिलाओं को फिल्मों में काम करने की इजाजत नहीं थी।

अभय देओल ने फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में कहा कि, " हमारा परिवार संयुक्त था परिवार की महिलाओं को फिल्मों में काम करने की इजाजत नहीं थी। वो काम कर सकती थीं, लेकिन फिल्मों में काम नहीं कर सकती थीं इसके अलावा अभय ने बताया कि घर वाले बॉलीवुड की पार्टी में नहीं जाने देते थे। उन्होंने कहा, 'घर में सात बच्चे थे। फिल्मों से मैं बचपन से ही परिचित था, क्योंकि मेरे चाचा और पिता फिल्मों से जुड़े थे। पहले मुझे यह समझ नहीं आता था कि हमें 'फिल्मी पार्टियों' में क्यों नहीं जाने दिया जाता था, या फिल्म इंडस्ट्री के बच्चों से क्यों नहीं मिलवाया जाता था। वे हमें बचाना चाहते थे, लेकिन उस वक्त मुझे यह उलझन होती थी।"
अभय ने यह भी बताया कि उनके पिता अजीत देओल, को उनकी 2007 की फिल्म मनोरमा: सिक्स फीट अंडर बिल्कुल पसंद नहीं आई थी। अभय ने कहा, "जो मैंने फिल्म इंडस्ट्री के साथ किया, मेरे परिवार को कोई हैरानी नहीं हुई। वे हमेशा चाहते थे कि मैं या तो वकील बनूं या एक्टर। अगर आप बॉबी या सनी देओल से पूछें, तो वे सिर्फ कहेंगे कि मैं बहुत बहस करता हूं।"
अभय देओल ने आगे कहा, "मैंने बाएं हाथ से शुरुआत की थी, लेकिन उन्होंने मुझे दाएं हाथ से काम करना सिखाया, और मैंने हर चीज पर सवाल उठाया। मेरे करियर के शुरुआती दिनों में, जो फिल्में मैंने चुनीं, वे उन्हें चिंता में डाल देती थीं। उन्होंने मेरी पहली फिल्म सोचा ना था को स्वीकार किया था, लेकिन बाद में मनोरमा और एक चालिस की लास्ट लोकल जैसी फिल्मों के चुनाव को लेकर वे चिंतित थे।"
अभय देओल ने अपने करियर में फिल्म नोरमा सिक्स फीट अंडर, ओये लकी लकी ओये, एक चालीस की लास्ट लोकल और जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' जैसी फिल्मों से फैंस का दिल जीता है अब वह जल्द ही बुन टिक्की फिल्म में नजर आएंगे, जो कि फराज़ अरिफ़ अंसारी का निर्देशन डेब्यू है। इस फिल्म में शबाना आज़मी और ज़ीनत अमान भी अहम भूमिकाओं में हैं।
ये भी पढ़ें: Bobby Deol को फिल्मों से निकाल रहे थे मेकर्स, नहीं मिल रहा था काम, दिल्ली में बन गए DJ और फिर......












Click it and Unblock the Notifications