Bobby Deol को फिल्मों से निकाल रहे थे मेकर्स, नहीं मिल रहा था काम, दिल्ली में बन गए DJ और फिर......
Bobby Deol Birthday: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल फिल्म 'एनिमल' में अपने नेगेटिव रोल को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। लोगों को उनका ये किरदार खूब पसंद आ रहा है। फिल्म को लोगों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। बॉबी देओल के एक्टिंग की जमकर तारीफ की जा रही है। लेकिन क्या आपको पता है कि बॉबी देओल के फिल्मी करियर में एक समय ऐसा भी आया था जब उन्हें कोई काम नहीं दे रहा था।
बॉबी देओल का 55वां जन्मदिन
बॉबी देओल अपना वो बुरा दौर याद कर आज भी रो पड़ते हैं। आपको बता दें कि बॉबी देओल ने साल 1995 में रिलीज हुई फिल्म 'बरसात' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। बॉबी देओल इस फिल्म में लीड हीरो थे। आज बॉबी देओल अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कैसे बॉबी देओल को इंडस्ट्री में बुरा समय भी देखना पड़ा था।

बॉबी देओल को नहीं मिल रहा था काम
बॉबी देओल को फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल से ज्यादा का समय हो गया है। इन 25 सालों में उन्होंने अलग-अलग दौर देखे हैं। बॉबी देओल ने वो बुरा दौर भी देखा है जब उनकी फिल्में आना बंद ही हो गई थीं और वह काम के लिए तरस रहे थे। फिलहाल बॉबी देओल बड़े पर्दे और ओटीटी दोनों पर नजर आ रहे हैं।
बॉबी देओल को खुद पर तरस आने लगा था
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बॉबी देओल अपने करियर में हर पड़ाव से गुजर चुके हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि कैसे एक वक्त ऐसा आया जब उन्हें खुद पर तरस आने लगा था। बॉबी देओल ने बताया था- शुरुआत के 7-8 साल मेरा करियर अच्छे से चला। मुझे पता नहीं था कि लोग पीछे से आकर आपका काम छीन सकते हैं। मैंने कई अच्छे प्रोजेक्ट गंवा दिए। फिर काम न मिलने के कारण आप धीरे-धीरे गलत फिल्में चुनने लगते हैं।
'मेकर्स मुझे फिल्म से निकल रहे थे'
बॉबी देओल ने अपने मुश्किल दौर को याद करते हुए बताया था- मैं खुद पर तरस खाने लगा था। ऐसा कभी भी नहीं करना चाहिए। फिर मुझे लगता था कि अगर मेरे फेंस मुझे देखना चाहते हैं तो मुझे काम क्यों नहीं मिल रहा है। आखिर ऐसा क्या हो रहा है मेरे करियर के साथ। बॉबी देओल ने बताया था कि वो कभी भी बड़ा स्टार या सुपरस्टार नहीं बनना चाहते थे। उन्हें बस लोगों के दिल में जगह बनानी थी।
सलमान खान ने की थी मदद
बॉबी देओल की एक के बाद एक कई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नाकाम रहने के बाद लोग उनके साथ काम करने से बचने लगे थे। बॉबी ने बताया था कि एक दौर ऐसा भी आया जब वह जिंदगी से हार मानने लगे थे। उन्होंने दिल्ली के एक रॉयल क्लब मे जीडे तक का काम भी किया था। बाद में सलमान खान ने बॉबी देओल को दोबारा फिल्मों में चांस दिया था।












Click it and Unblock the Notifications