Abdu Rozik Video: बाथरूम में अब्दु रोजिक ने किया ऐसा काम, लोगों ने सरेआम लगा दी क्लास और दे दी ये नसीहत

Abdu Rozik Video: अब्दु रोजिक ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह बाथटब में बैठकर अपने कपड़े धोते दिख रहे हैं। इसको देखने के बाद कई लोग उनसे नाराज नजर आ रहे हैं।

abdu rozik

Abdu Rozik Video: 'बिग बॉस 16' के सबसे पसंदीदा कंटेस्टेंट रह चुके अब्दु रोजिक खान को दर्शकों के साथ साथ घरवालों का प्यार भी जमकर मिला था। शो के होस्ट सलमान खान से लेकर बिग बॉस के अन्य घरवाले बी अब्दु रोजिक को खूब पसंद करते थे। वह स्टार कंटेस्टेंट थे, साथ ही घर के सबसे क्यूट सदस्य भी थे। अब्दु रोजिक ने बिग बॉस 16 को बीच में ही छोड़ दिया क्योंकि उनके कुछ कमिटमेंट्स थे जिन्हें उन्हें पूरा करना था। अब्दु के घर से बाहर जाने के बाद सभी लोग काफी दुखी हुए थे। आपको बता दें कि अब्दु रोजिक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और उनकी तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं। अब्दु चाहे किसी अंदाज में दिखें लेकिन लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं। हालांकि इस बार अब्दु ने गलती से एक ऐसा काम कर दिया है जिसके वजह से लोग उनसे नाराज हो गए हैं। कई लोग तो अब्दु को नसीहतें भी देते दिख रहे हैं।

बाथटब में कपड़े धोते दिखे अब्दु रोजिक

बाथटब में कपड़े धोते दिखे अब्दु रोजिक

अपनी क्यूट हरकतों से सबका दिल जीतने वाले अब्दु रोजिक पहले से ही एक स्टार थे लेकिन बिग बॉस 16 ने उन्हें भारत के हर कोने में मशहूर कर दिया है। अब हर भारतीय उन्हें जानता है। आपको बता दें कि अब्दु ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह बाथटब में बैठकर अपने कपड़े धोते दिख रहे हैं।

लोगों को बुरी लग गई एक बात

लोगों को बुरी लग गई एक बात

इसी वीडियो में अब्जु रोजिक काफी मन लगाकर अपना काम करते दिखाई दे रहे हैं। छोटे से अब्दु अपना ये काम काफी मेहनत से कर रहे हैं लेकिन लोगों को उनकी एक बात बहुत बुरी लगी है और वह उन्हें सलाह देते नजर आ रहे हैं। लोगों ने अब्दु रोजिक के इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स किए हैं।

अब्दु रोजिक को मिली लोगों से सलाह

अब्दु के इस वीडियो पर लोग उन्हें पानी को बर्बाद न करने की सलाह दे रहे हैं। लोग अब्दु से पानी बचाने को कह रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि अब्दु रोजिक ने बाथटब में अपने कपड़े धोते समय पानी को चला रखा है। ऐसे में पानी बर्बाद होता दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग अब्दु रोजिक को तरह तरह की सलाह दे रहे हैं।

लोगों ने कहा- अब्दु प्लीज पानी बर्बाद मत करो

लोगों ने कहा- अब्दु प्लीज पानी बर्बाद मत करो

एक सोशल मीडिया यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- भाई पानी कम बहाओ। वहीं एक शख्स ने लिखा है- अब्दु प्लीज पानी बर्बाद मत करो। एक और सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है- अब्दु ब्रो यू आर रॉक लेकिन प्लीज पानी बचाओ, प्लीज पानी बचाओ। लोग बार-बार अब्दु से यही कह रहे हैं- ब्रो प्लीज सेव वॉटर। पानी बहुत बर्बाद हो रहा है अब्दु।

भारतीय फैंस ने खूब लुटाया प्यार

भारतीय फैंस ने खूब लुटाया प्यार

आपको बता दें कि 'बिग बॉस 16' में कंटेस्टेंट के रूप में नजर आ चुके अब्दु रोजिक तजाकिस्तान के रहने वाले हैं और उन्हें इस शो में भारतीय फैंस से जमकर प्यार मिला है। दुबई में अब्दु के चाहने वालों की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। खबर है कि अब्दु को इस शो के बाद 'बिग ब्रदर्स यूके' का हिस्सा बनने का भी ऑफर मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+