Abdu Rozik से काफी ज्यादा लंबी हैं बेगम अमीरा, सिंगर ने बताया कैसे हुआ प्यार, कहा- 'उसने मुझे हमेशा...'
Abdu Rozik Engagement: तजाकिस्तान के मशहूर सिंगर अब्दू रोजिक की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। बिग-बॉस 16 का हिस्सा बनने के बाद वह भारत में भी काफी फेमस हो गए। लेकिन इन दिनों अब्दू रोजिक की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। हाल ही में उन्होंने अपनी सगाई का ऐलान कर फैंस को सरप्राइज कर दिया।
अब्दू रोजिक ने कुछ ही दिनों पहले सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की तस्वीरें शेयर की थी। हालांकि उन्होंने अपने पोस्ट में होने वाले बेगम का चेहरा रिवील नहीं किया। वहीं फैंस ने भी उनके पोस्ट पर कमेंट कर इच्छा जाहिर की है कि वह अपनी होने वाली बीवी का चेहरा दिखाएं। वहीं कुछ लोगों ने इसे पीआर स्टंट बताया है।

अब ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में अब्दू रोजिक ने बताया कि उनकी होने वाली बेगम का नाम अमीरा है और वह उनसे दुबई में मिले थे और पहली ही नजर में वह उनको दिल दे बैठे। अब्दु ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी सगाई कोई पीआर रणनीति नहीं है। उन्होंने कहा कि, "शायद लोगों को इस बात पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि मेरे जैसे छोटे आदमी को प्यार मिला है।"
अब्दू रोजिक ने इस बात का भी खुलासा किया कि उनकी कम हाइट से बेगम को कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने कहा कि, वह 115 सेमी के हैं और अमीरा 155 सेमी की है। अमीरा अब्दू से लंबी हैं लेकिन इसके बावजूद दोनों के रिश्ते के बीच लंबाई को लेकर कोई बात नहीं आई। 4 फीट के अब्दू ने बताया कि वह अपनी हाइट की वजह से हमेशा चिंतित रहते थे कि उन्हें पार्टनर मिलेगा भी की नहीं।
बता दें कि, कुछ दिनों पहले अब्दू रोजिक ने अपनी सगाई की तस्वीरें शेयर की थीं। वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल 7 जुलाई को वह शादी के बंधन में बंध जाएंगे। कहा जा रहा है कि वह दुबई में निकाह करेंगे जिसमें बॉलीवुड और बिग-बॉस 17 से कई बड़े सितारों को इनवाइट करेंगे। सगाई की घोषणा करने के अब्दू को तमाम फैंस और सेलिब्रिटीज ने बधाई दी।












Click it and Unblock the Notifications