'सलमान हम पकड़े जाएंगे' जब फुटपाथ पर गाड़ी भगा रहे थे भाईजान, आसिफ शेख ने बताया पुलिस के आने पर क्या हुआ
Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। खासतौर से जब से उनके खास दोस्त बाबा सिद्दीकी की हत्या हुई है। अब हाल ही में सलमान के साथ काम कर चुके एक्टर आसिफ शेख ने किस्सा साझा किया। एक्टर ने बताया कि कैसे ड्राइविंग करते वक्त पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया था।
द लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में आसिफ शेख ने बताया कि जब वह और सलमान खान फिल्म बंधन की शूटिंग कर रहे थे। उस दौरान सलमान के पास एस्टीन कार हुआ करती थी। सलमान ने आसिफ को कार में बैठने का ऑफर किया था और उनके साथ एक और दोस्त भी था।

आसिफ शेख ने कहा कि, "हम तब जवान थे और सलमान का उस समय एक एस्टीम था। उसने मुझे अपने बगल में बैठाया और फुटपाथ, सड़क हर जगह गाड़ी चलाने लगा। फिर उन्होंने जो गाड़ी स्पीड से चलाई है फुटपाथ पर यहां-वहां। ये देखकर मेरा दोस्त घबरा गया और वह परेशान होने लगा। वो मुझे बार-बार कह रहा था, यार मना कर इसको यार। सलमान से वो कुछ कह नहीं पा रहा था, तो मुझे ही बार-बार बोल रहा था।"
आसिफ शेख ने आगे कहा कि, मैंने फिर सलमान से कहा कि सलमान पकड़े जाएंगे। तो सलमान ने कहा कि पकड़े जाएंगे तो यार, सलमान खान हैं घबराओ मत। सलमान के इतना कहने के तुरंत बाद, एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने उन्हें खींच लिया। आसिफ ने हंसते हुए याद करते हुए कहा, "वह खिड़की से नीचे लुढ़क गया और ट्रैफिक पुलिस ने वास्तव में उसे नहीं पहचाना। वह ऐसा था जैसे 'इसने तो पहचान नहीं। मैंने कहा शर्ट उतार शायद पहचान ले।"
बता दें कि, बाबा सिद्दीकी की बीते शनिवार हत्या हो गई। वह अपने बेटे के ऑफिस से घर के लिए जा रहे थे कि तभी कुछ हमलावरों ने उन पर गोलियां बरसा दी जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन जान नहीं बच पाई। इस घटना के बाद सलमान खान की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल एक्टर को मुंबई पुलिस ने घर रहने की सलाह दी है।
ये भी पढ़ें: Salman Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने बिग बॉस को क्यों बताया घटिया? शो में एंट्री लेने पर बोली ये बात









Click it and Unblock the Notifications