आशिका भाटिया पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता के निधन से सदमें में हैं एक्ट्रेस, जानें क्या हुई बात

Aashika Bhatia Father Death: टीवी एक्ट्रेस और 'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम आशिका भाटिया को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि आशिका भाटिया पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। उनके पिता राकेश भाटिया का निधन हो गया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट शेयर कर लोगों को इस बाद की जानकारी दी है।

आशिका भाटिया के पिता का निधन
आपको बता दें कि एक्ट्रेस आशिका भाटिया ने अपने पिता के साथ एक फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है लोगों को पाप के निधान के बारे में बताया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आशिका भाटिया के पिता राकेश भाटिया ने गत 25 नवंबर 2024 को आखिरी सांस ली थी। वह एक मशहूर बिजनेसमैन थे।

Aashika Bhatia Father Death

आशिका ने शेयर की अपने पिता की तस्वीर
आशिका ने अपने पिता की फोटो शेयर की है जो कि उनके बचपन की तस्वीर है। इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है- आई एम सॉरी पापा। लव यू पापा आरआईपी (RIP)। लोग इस फोटो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और एक्ट्रेस के पिता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

आशिका के पैरेंट्स का हो चुका है तलाक
आशिका भाटिया के पिता की मौत कैसे हुई है इसका कारण अभी पता नहीं चल पाया है। आपको बता दें कि आशिका के पैरेंट्सकाफी साल पहले ही अलग हो चुके थे। जब एक्ट्रेस छोटी थीं, तभी उनके पापा राकेश भाटिया और मां मीनू भाटिया ने तलाक ले लिया था, लेकिन पिता हर वक्त अपनी बेटी के सपोर्ट में खड़ रहते थे।

आशिका की मां ने की परवरिश
आशिका भाटिया के दिवंगत पिता गुजरात के सूरत में रहते थे और वहीं बिजनेस करते थे। वहीं आशिका की मां मुंबई में अपना सैलून चलाती हैं। उन्होंने अकेले ही आशिका की परवरिश की है। आपको बता दें कि आशिका भाटिया 'बिग बॉस ओटीटी 2' में नजर आई थीं। इसके अलावा वह बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म 'प्रेम रत्न धन पायो' में भी काम कर चुकी हैं।

बॉडी शेमिंग का हुई थीं शिकार
आशिका भाटिया बॉडी शेमिंग का शिकार हो चुकी हैं। कुछ समय पहले उनका वजन काफी बढ़ गया था, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा था। हालांकि एक्ट्रेस ने खुद पर मेहनत की और अब फिट हो गई हैं। आशिका कई टीवी सीरियल्स में भी नजर आ चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+