Aaryan Khan से कितनी बडी़ हैं ब्राजीलियन गर्लफ्रेंड लारिसा बोन्सी? एज गैप जानकर फैंस भी रह जाएंगे दंग
Larissa Bonesi Aaryan Khan Age Gap: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स केस के बाद से अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। वैसे तो वह सोशल मीडिया पर बहुत कम पोस्ट शेयर करते हैं और अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं।
आर्यन खान का नाम अब तक कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ चुका है लेकिन वह फिर से एक बार डेटिंग की खबरों को लेकर चर्चा में आ गए। रिपोर्ट्स की मानें तो वह ब्राजीलियन एक्ट्रेस लारिसा बोन्सी को डेट कर रहे हैं। एक रेडिट यूजर ने उनकी वीडियो शेयर कर ये दावा किया था कि दोनों काफी समय साथ हैं। यहां तक कि सोशल मीडिया पर आर्यन और लारिसा एक दूसरे को फॉलो करते हैं।

कौन है लारिसा बोन्सी?
लारिसा बोन्सी एक बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ-साथ डांसर भी हैं। उन्होंने फिल्म देसी बॉयज में अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम के साथ भी काम किया है। एक्ट्रेस ने गाने 'सुबह होने न दे' में डांस कर बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके अलावा उन्होंने कई बड़े सिगर्स के साथ म्यूजिक वीडियो के लिए काम किया है। साथ ही लारिसा साउथ इंडस्ट्री का भी हिस्सा रह चुकी हैं।
आर्यन खान से कितनी बड़ी हैं लारिसा बोन्सी?
आपको बता दें कि, आर्यन खान की उम्र 26 साल की है। उनका जन्म जन्म 13 नवंबर 1997 को नई दिल्ली में हुआ था। वहीं लारिस बोन्सी की बात करें तो तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 28 मार्च 1990 को उनका ब्राजील में जन्म हुआ था। इस हिसाब से उनकी उम्र 34 साल की है। यानी की लारिसा आर्यन खान से 8 साल बड़ी हैं।
रेडिट यूजर ने सोशल मीडिया पर लारिस और आर्यन का वीडियो शेयर कर दावा किया था कि दोनों एक दसरे को डेट कर रहे हैं। साथ ही उन दोनों का परिवार भी एक दूसरे को फॉलो करता है। आर्यन लारिसा की मां के काफी करीब हैं। हाल ही में एक्ट्रेस उनसे मिलने के लिए मुंबई आई थीं आर्यन ने लारिसा को गिफ्ट दिया था। हालांकि दोनों ने अब तक अपनी डेटिंग की खबरों पर रिएक्शन नहीं दिया है।












Click it and Unblock the Notifications