'आराध्या बच्चन स्कूल नहीं जाती क्या?', ऐश्वर्या राय के साथ बेटी को देख बौखलाए लोग और कही ऐसी बात

Aishwarya Rai and Aaradhya Bachchan: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय हाल ही में पेरिस फैशन वीक से वापस मुंबई लौटी थीं। अब वह फिर से अबू धाबी के लिए रवाना हो गई हैं। अबू धाबी में आईफा अवॉर्ड्स 2024 का आयोजन किया गया है जिसमें शामिल होने के लिए ऐश्वर्या राय अपनी बेटी संग मुंबई से रवाना हुई हैं।

बेटी आराध्या के साथ ट्रैवल करती हैं ऐश्वर्या राय
आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय पिछले कुछ समय से पति अभिषेक बच्चन नहीं बल्कि अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ ही ट्रैवल करना पसंद कर रही हैं। वह हर बार अपनी बेटी आराध्या के साथ ही नजर आ रही हैं। लगभग हर इंटरनेशनल ट्रिप पर आराध्या अपनी मां के साथ होती हैं।

aaradhya bachchan

बेटी आराध्या को लेकर पैरिस पहुंची थीं ऐश्वर्या
पिछले दिनों एसआईआईएमए (SIIMA) अवॉर्ड्स फंक्शन में भी ऐश्वर्या राय के साथ उनकी बेटी आराध्या बच्चन खूब छाई रही थीं। इसके ठीक बाद ऐश्वर्या फिर उसे लेकर पेरिस पहुंच गई थीं। पेरिस से वायरल हुए फैशन शोज के वीडियोज में आराध्या अपनी मां के साथ स्ती करती नजर आई थीं। वहां से लौटते हुए मां-बेटी की जोड़ी एयरपोर्ट पर दिखाई दी थी और अब दोनों एक बार फिर से अबू धाबी के यश आईलैंड पर पहुंच चुके हैं।

आईफा अवॉर्ड्स के लिए आराध्या को लेकर निकलीं ऐश्वर्या
ऐश्वर्या राय अपीन बेटी आराध्या को लेकर इस बार आईफा अवॉर्ड्स के लिए निकली हैं। दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया है। मां के साथ इतनी जल्दी-जल्दी आराध्या को ट्रैवल करते देखकर लोगों ने ऐश्वर्या राय से कई तरह के सवाल करना शुरू कर दिया है। लोगों की मानें तो आराध्या मां के साथ इवेंट्स पर ही जाती रहती हैं तो ऐसे में वह स्कूल कब जाती है।

लोगों ने पूछा- आराध्या का स्कूल नहीं है क्या?
लोग ऐश्वर्या राय के वीडियोज पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और उनसे तरह तरह के सवाल पूछ रहे हैं। एक यूजर ने ऐश्वर्या राय से पूछा है- आराध्या स्कूल कब जाती है। वहीं एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- आराध्या का स्कूल नहीं होता क्या या स्कूल वाले उसे कुछ कहते नहीं हैं।

ऐश्वर्या ने बताया था- आराध्या कैसे करती हैं स्कूल मैनेज
आराध्या बच्चन के स्कूल जाने को लेकर ऐश्वर्या राय ने एक बार खुलकर बात की थी। 'द क्विंट' को दिए इंटरव्यू में ऐश्वर्या राय ने कहा था कि वह ट्रैवल से पहले पूरी प्लानिंग करती हैं। उन्होंने कहा था कि स्कूल को ध्यान में रखते हुए वह ट्रैवल ऐसे प्लान करती हैं कि जेट लेग न हो और मंडे मॉर्निंग में आराध्या स्कूल भी जा सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+