Aaradhya Bachchan की लंबाई बढ़ाने के लिए ऐश्वर्या राय ने किया ऐसा काम, खिलाई ऐसी चीज कि आप सोच नहीं सकते

Aaradhya Bachchan Height: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की लाडली बेटी आराध्या बच्चन अक्सर अपनी मां के साथ ही नजर आती हैं। आराध्या अपनी मां के काफी करीब हैं। आराध्या भी अधिकतर समय अपनी मां ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ ही रहना पसंद करती हैं।

12 साल की उम्र में काफी लंबी हो गई हैं आराध्या बच्चन
आपको बता दें कि 50 साल की ऐश्वर्या राय की हाइट 170 सेंटीमीटर यानी 5 फुट 7 इंच है। वहीं उनकी बेटी आराध्या की उम्र अभी सिर्फ 13 साल है और वह लंबाई के मामले में अपनी मां को पछाड़ चुकी हैं। आराध्या वीडियोज में अपनी मां ऐश्वर्या राय से लंबी नजर आ रही हैं।

Aaradhya Bachchan Height

आराध्या ने बच्चन परिवार की हाइट पकड़ ली है

-लोग कह रहे हैं कि आराध्या ने बच्चन परिवार की हाइट पकड़ ली है। आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन से लेकर उनके बेटे अभिषेक बच्चन और बेटी श्वेता बच्चन तक की हाइट बहुत ही अच्छी है।

-हालांकि अमिताभ बच्चन की पत्नी एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन जया बच्चन की हाइट काफी कम है लेकिन उनके दोनों बच्चे अभिषेक और श्वेता अपने पापा की तरह लंबे हैं।

-वहीं बच्चन परिवार की पोती आराध्या बच्चन की लंबाई और फिटनेस देखकर हर कोई उनकी तारीफ करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे मां ऐश्वर्या राय की छिपी हुई मेहनत है। ऐश्वर्या राय ने एक पुराने इंटंरव्यू में बताया है कि वह अपनी बेटी हाइट और फिटनेस के लिए उन्हें क्या खाना खिलाती थीं।

डाइट में छिपा है हाइट का सीक्रेट

आपको बता दें कि बच्चों की लंबाई को लेकर उनके पैरेंट्स अक्सर चिंतित नजर आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बच्चों की लंबाई और सेहत उनकी डाइट पर काफी हद तक निर्भर करती है। ऐसे में ऐश्वर्या राय ने भी अपनी लाडली बेटी की हाइट बढ़ाने के लिए उन्हें कुछ खास फूड आइटम्स का सेवन करवाया था।

बच्चों की लंबाई बढ़ाने वाली डाइट

-ऐश्वर्या राय ने खुद बताया था कि आराध्या के जन्म के बाद उन्होंने उसकी डाइट का पूरा ख्याल रखा था। आराध्या के जन्म के बाद ऐश्वर्या राय ने खुद रसोई में जाना शुरू किया था, जिससे वह बेटी की के खाने का ध्यान रख सकें।

-ऐश्वर्या राय ने बताया था कि वह आराध्या को जन्म के 6 महीने बाद ही ठोस खाना खिलाती थीं, जिसमें कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन युक्त चीजें भरपूर मात्रा में होती थीं। यही कारण है कि आराध्या को बचपन से भरपूर पोषण मिला है। ऐश्वर्या राय ने बताया था कि आराध्या के खाने का ख्याल वो खुद ही रखती हैं।

बच्चों के खाने में होनी चाहिए ये चीजें

-जानकारी के अनुसार 6 माह तक के बच्चे के लिए मां का दूध ही संपूर्ण आहार होता है, लेकिन उसके बाद उसको ठोस खाने की जरूरत होती है। ठोस खाना भी पोषण से भरपूर होना चाहिए ताकि शरीर के विकास में मदद मिल सके।

-डॉक्टरों की मानें तो बच्चे को जन्म के 6 महीने बाद से ही सेब, केला, अनार जैसे फलों का सेवन करवाना चाहिए। साथ ही उन्हें दलिया, खिचड़ी और वेजिटेबल सूप भी जरूर देना चाहिए। हालांकि आपको बता दें कि आराध्या की हाइट के पीछे केवल उनकी डाइट ही कारण नहीं है बल्कि इसके पीछे जेनेटिक्स का भी हाथ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+