लोकेश कनगराज सिनेमैटिक यूनिवर्स में हुई आमिर खान की एंट्री, फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंचे जयपुर!

आमिर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सितारे जमीन पर के पोस्ट प्रोडक्शन में बिजी हैं। इसके अलावा वो कुछ और फिल्मों पर भी विचार कर रहे हैं। इसमे लोकेश कनगराज की फिल्म भी शामिल बताई जा रही थी। खबरें थीं कि वो रजनीकांत स्टारर कुली में नजर आएंगे। अब इस खबर को मुहर लगती नजर आ रही है। इस फिल्म के लिए उनकी शूटिंग की खबरें भी आ रही हैं।

पिंकविला की रिपोर्ट की माने तो आमिर खान रजनीकांत के साथ जयपुर में शूटिंग करने वाले हैं। ये 10 दिनों का शेड्यूल होगा। दरअसल, पहले खबर आई कि आमिर और लोकेश एक अलग प्रोजेक्ट पर साथ काम करने वाले हैं। लेकिन वो कुली में ही कैमियो करेंगे। इसमें उनका रजनीकांत के साथ दमदार सीक्वेंस होगा। ये पूरा सीक्वेंस मास ओरिएंटेड होगा।

Aamir Khan will do a cameo in Rajinikanth movie Coolie shooting starts in Jaipur lokesh kanagraj

300 करोड़ रुपए है फिल्म का बजट
ये दूसरी बार होगा जब आमिर और रजनीकांत स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इसके पहले वो 1995 में आई 'आतंक ही आतंक' नाम की फिल्म में साथ काम कर चुके हैं। कुली का बजट करीब 300 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। लोकेशन कनगराज के सिनेमैटिक यूनिवर्स को दर्शक काफी पंसद करता है। कुली में रजनीकांत और आमिर के कोलैब्रेशन के लिए दर्शक और भी ज्यादा एक्साइटेड हैं। हालांकि कुली की कहानी का क्या प्लॉट होगा और इसमें आमिर का रोल कैसा होगा। इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। मेकर्स अपने सेट से किसी प्रकार की फोटो और वीडियो लीक नहीं होना देना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने प्रबंध भी किया हुआ है।

शूटिंग के बाद होगी ऑफिशियल अनाउंसमेंट
इस फिल्म में कैमियो के लिए लोकेश कनगराज ने शाहरुख खान को भी अप्रोच किया था। ऐसी खबरें भी सामने आईं थीं। लेकिन शाहरुख ने मना कर दिया था, क्योंकि उनका कैमियो करने का मन नहीं था। बता दें, फिल्म कुली में रजनीकांत के अलावा नागार्जुन, श्रुति हासन, उपेन्द्र और सत्यराज जैसे एक्टर्स भी दिखाई देंगे। खबरें हैं कि आमिर जब अपना सीक्वेंस शूट कर लेंगे, उसके बाद मेकर्स उनके किरदार की ऑफिशियल अनाउंसमेंट करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+