'चड्डी-बनियान में आमिर खान का दामाद...इसे कोई कपड़े दे दो', इरा खान की सिंपल शादी का उड़ाया गया मजाक
Ira Khan Wedding: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी एक्टर आमिर खान की लाडली बेटी इरा खान ने कल यानी गत 3 जनवरी 2024 को अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के साथ कोर्ट मैरिज कर ली है। इरा खान की बेहद सिंपल शादी ने कर हर किसी को हैरान करके रख दिया। आमिर खान की बेटी इरा खान की शादी बेहद साधारण तरीके से हुई है जिसकी अब हर जगह चर्चा हो रही है।
इरा खान ने नुपुर संग की बेहद सिंपल शादी
गत 3 जनवरी 2024 को आमिर खान की बेटी इरा खान ने उनके लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के सात सिंपल तरीके से कोर्ट मैरिज कर ली है। इस शादी की खास बात ये थी कि ये दूसरे बॉलीवुड की बिग फैट वेडिंग से कोसो दूर थी। दूल्हा-दुल्हन के आउटफिट से लेकर हर चीज बहुत ही सिंपल रखी गई थी।

दामाद नुपुर शिखरे का उड़ा मजाक
इरा खान ने जहां कोई महंगी और डिजाइनर साड़ी या लहंगा नहीं पहना था, वहीं दूल्हे राजा तो स्पोर्ट्स शॉर्ट्स और बनियान में ही मैरिज करने के लिए पहुंच गए थे। हालांकि कि दूल्हे के इस आउटफिट ने उनका खूब मजाक बनवाया है। लोगों ने आमिर खान, उनकी बेटी इरा और दामाद नुपुर शिखरे को जमकर ट्रोल किया है। कोर्ट मैरिज करने के वीडियो पर लोगों ने तरह तरह के कमेंट्स किए हैं।
दूल्हे राजा शॉर्ट्स और बनियान में पहुंचे
लहंगा और साड़ी की बजाय इरा खान कूल दुल्हन के अंदाज में नजर आई थीं। उन्होंने लाइट पिंक कलर की हैरम पैंट के साथ बॉटल ग्रीन कलर का ब्लाउज कैरी किया था और मैचिंग दुप्पट्टा भी लिया हुआ था। इरा ने अपनी ड्रेस के साथ कोल्हापुरी चप्पल पहने थे। वहीं दुल्हे राजा शॉर्ट्स और बनियान पहनकर जॉगिंग करते हुए आमिर खान के दरवाजे पर बारात लेकर पहुंचे थे। इसके बाद कपल ने रजिस्ट्रार के सामने कोर्ट मैरिज के कागजों पर साइन किए और सिंपल शादी हो गई।
लोग बोले- कोई इस लड़के को कपड़े दे दो
इस शादी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं जिनमें आमिर खान के दामाद नुपुर शिखरे का जमकार मजाक उड़ाया जा रहा है। लोगों ने नुपुर शिखरे के लिए कई तरह के कमेंट्स किए हैं। एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- आमिर खान का दामाद कपड़े पहनना भूल गया है। वहीं एक यूजर ने लिखा है- आमिर खान का दामाद चड्डी-बनियाना में शादी करने आया है...कोई इसे कपड़े दे दो। वहीं एक और यूजर ने लिखा है- इसे सिंपल शादी नहीं मजाक कहते हैं।
8 जनवरी को होगी ग्रैंड सोशल मैरिज
आपको बता दें कि आगामी 8 जनवरी 2024 को आमिर खान की बेटी इरा खान और उनके पति नुपुर शिखरे राजस्थान के उदयपुर में रॉयल सोशल वेडिंग करेंगे। इस शादी में कई मेहमान शामिल होंगे। इसके बाद आगामी 13 जनवरी 2024 को आमिर खान अपनी बेटी इरा और दामाद नुपुर के लिए मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन भी होस्ट करेंगे जसिमें बॉलीवुड से लेकर खेल जगत तक के लोग शामिल होंगे।












Click it and Unblock the Notifications