आमिर खान ने अपनी मेंटल हेल्थ को लेकर किया बड़ा खुलासा, कहा- मैं और मेरी बेटी 30 साल से थेरपी.....
Aamir Khan and Ira Khan: बॉलीवुड के मिस्ट परफेक्शनिस्ट यानी एक्टर आमिर खान अक्सर अपने फैंस को सरप्राइज देते रहते हैं। कुछ दिनों पहले ही आमिर खान और उनके दोस्त और को-एक्टर सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। इस वीडियो में दोनों एक दूसरे को गले लगाते नजर आ रहे थे। वहीं अब आमिर खान का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी और अपनी बेटी इरा खान की मेंटल हेल्थ को लेकर बात करते नजर आ रहे हैं।
आज है वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे
आपको बता दें कि आज 10 अक्टूबर को दुनिया भर में वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे यानी विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर मानसिक स्वास्थ्य को लेकर लोगों में जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर कई लोग अपनी बाते रख रहे हैं। इनमें से एक आमिर खान और उनकी बेटी इरा खान भी हैं, जिन्होंने आज इस अवसर पर एक वीडियो शेयर किया है और लोगों को मेंटल हेल्थ के बारे में कुछ खास और जरूरी सलाह भी दी है।

आमिर खान और इरा खान का खास वीडियो
जानकारी के अनुसार बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की बेटी इरा खान एक समय पर बुरी तरह से डिप्रेशन से जूझ रही थीं। हालांकि थेरपी की मदद लेकर अब वह काफी हद तक सही हैं। डिप्रेशन से बाहर निकलने के बाद ही इरा खान अपने अगस्तू फाउंडेशन के जरिए लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूक करती हैं और उनकी पूरी मदद करने की कोशिश करती हैं। आमिर खान और उनकी बेटी इरा खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह किसी भी तरह की मानसिक समस्या से जूझ रहे लोगों को इस बारे में एक्सपर्ट्स से बातचीत करने और सलाह लेने की बातें कर रहे हैं।
आमिर खान कहते हैं- कुछ काम हम खुद से नहीं कर सकते हैं
वीडियो में आमिर खान कहते हैं- मैथ सीखने के लिए हम स्कूल या टीचर के पास जाते हैं। वहीं बेटी इरा कहती हैं- या फिर ट्यूशन टीचर के पास। आमिर फिर कहते हैं- अगर बाल कटाना हो तो हम सैलून या दुकान जाते हैं, जहां वो इंसान हमारे बाल काटता है जो इस काम में ट्रेंड है। फिर इरा कहती हैं- घर पर अगर फर्नीचर का काम हो या बाथरूम में प्लम्बिंग का काम तो हम उस व्यक्ति के पास जाते हैं जो काम जानता हो या आप बीमार हैं तो डॉक्टर के पास जाते हैं। फिर आमिर कहते हैं- जिंदगी में ऐसे बहुत सारे काम हैं जो हम खुद नहीं कर पाते, जिसमें हमें किसी और व्यक्ति की मदद लगती है जो वो काम जानता है।
'मानसिक परेशानी को दूर करना भी जरूरी होता है'
वीडियो में आमिर खान आगे कहते हैं- और ऐसे फैसले हम बहुत आसानी से ले लेते हैं, बगैर किसी शर्म के बगैर किसी झिझक के, फर्नीचर का काम हो तो किसके पास जाएंगे कार्पेंटर के पास, जाहिर है कि बीमार हैं तो डॉक्टर के पास जाएंगे। इरा कहती हैं- इसी तरह जब हमें मानसिक या जज्बाती मदद की जरूरत पड़ती है हमें ऐसे व्यक्ति के पास जाना चाहिए जो इसके बारे में जानता हो। इसी आसानी से, बिना झिझक जो हमारी मदद कर सकता है, ट्रेंड है, प्रोफेशनल है।
'मैं और मेरी बेटी भी थेरपी की मदद ले रहे हैं'
आमिर खान बताते हैं- मैं और मेरी बेटी इरा पिछले 30 सालों से थेरपी का लाभ उठा रहे हैं और अगर आपको लगता है कि आप भी मानसिक या जज्बाती तकलीफों से गुजर रहे हैं, कोई स्ट्रेस है, कोई तकलीफ है तो आप भी किसी ऐसे से मदद ले सकते हैं जो प्रोफेशनल है, ट्रेंड है और जो आपकी मदद कर सकता है। ऑल द बेस्ट।












Click it and Unblock the Notifications