‘लाल सिंह चड्ढा को बर्बाद मत करिए’, भतीजी जायन ने आमिर खान को ट्रोल करने वालों को लगाई फटकार

आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा को बायकॉट करने के बीच अब उनकी भतीजी जायन मरी उनके सपोर्ट में आई हैं। साथ ही उन्होंने आमिर के फैंस से फिल्म देखने की अपील भी की है।

मुंबई, 15 अगस्त: आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा रिलीज होने के बावजूद भी विवादों में घिरी है। सोशल मीडिया पर अब भी बायकॉट लगातार ट्रेंड कर रहा है। जिसका खासा असर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर पड़ा रहा है। ऐसे में विवादों में घिरे आमिर खान के सपोर्ट में अब उनकी भतीजी जायन मरी आगे आई हैं। साथ ही उन्होंने आमिर को ट्रोल करने वालों की जमकर क्लास लगाई है।

आमिर खान की भतीजी ने ट्रोलर्स की लगाई क्लास

आमिर खान की भतीजी ने ट्रोलर्स की लगाई क्लास

जायन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर फिल्म बायकॉट करने वालों की फटकार लगाते हुए कहा है कि फिल्म को बर्बाद ना करें। उनके पोस्ट पर लिखा है, "क्या प्यार जीतता है इसका आपको निर्णय करना है लाल सिंह चड्ढा देखें और खुद निर्णय लें'। इससे पहले आमिर खान की बेटी आयरा खान भी अपने पापा के सपोर्ट पर उतरीं थी।

Recommended Video

    Independence Day 2022: Bollywood सितारों ने फहराया तिरंगा, ऐसे दी बधाई| वनइंडिया हिंदी | *News
    बेटी आयरा ने की फैंस से अपील

    बेटी आयरा ने की फैंस से अपील

    आमिर खान की बेटी आयरा खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर जायन का वीडियो शेयर करके अपने पापा को सपोर्ट किया। वीडियो में जायन ने कहा- ‘आपको अगर कभी भी आमि र खान ने एंटरटेन किया है या फिर उनसे इंप्रेस हुए हैं....तो लाल सिंह चड्ढा देखिए. उन्होंने फैंटास्टिक फिल्म बनाई है. हेट कैंपेन को किसी बहुत खूबसूरत चीज को बर्बाद ना करने दें'।

    ऋतिक रोशन ने भी किया था सपोर्ट

    इससे पहले बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने भी आमिर खान का सपोर्ट किया और फैंस से उनकी फिल्म लाल सिंह चड्ढा देखने की अपील की। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि, ‘लाल सिंह चड्ढा अभी-अभी देखी. मैंने इस फिल्म को महसूस किया. प्लस और माइनस को साइड कर दीजिए, ये एक शानदार फिल्म है. इस जेम को मिस न करें. जाओ...जाओ..अभी देखो. ये ब्यूटीफुल है. जस्ट ब्यूटीफुल'।

    बायकॉट विक्रम वेधा हो रहा ट्रेंड

    बायकॉट विक्रम वेधा हो रहा ट्रेंड

    हालांकि आमिर को सपोर्ट करने की कीमत ऋतिक रोशन को चुकानी पड़ी। आमिर खान की फिल्म की तारीफ करने के बाद फैंस का सोशल मीडिया पर गुस्सा निकला और लाल सिंह चड्ढा के बाद अब ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्म विक्रम वेधा का बायकॉट ट्रेंड कर रहा है। फिलहाल ऋतिक रोशन की इस फिल्म को रिलीज होने में अभी और इंतजार करना पड़ेगा।

    क्या कमाल कर पाएगी आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा?

    क्या कमाल कर पाएगी आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा?

    वहीं आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा की बात करें तो 11 अगस्त को ये फिल्म रिलीज हुई थी। फिल्म में आमिर खान के अलावा करीना कपूर और मोना सिंह अहम किरदार में नजर आए। फिल्म की ओपनिंग कुछ खास नहीं रही। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर उछाल देखने को मिला। अब देखना होगा कि विवादों में घिरी आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा आने वाले दिनों में क्या कमाल कर पाती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+