आमिर खान के घर पर चलेगा बुलडोजर, मुंबई छोड़ अब इस नई जगह पर रहेंगे एक्टर

Aamir Khan: बॉलीवुड के मिइस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। कुछ दिनों पहले ही खबर आई थी कि अब आमिर खान जल्द ही सनी दओल के साथ फिल्म लाहौर 1947 में नजर आने वाले हैं। इसके बाद ही आमिर खान के बेटे जुनैद खान के बॉलीवुड में एंट्री करने की खबर भी सामने आई और अब आमिर खान को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि आमिर खान के घर पर बुलडोजर चलेगा। वह नए सिरे से मुंबई के पॉश इलाके में मौजूद अपने पुराने घर को रिनोवेट करने वाले हैं।

मुंबई छोड़कर जा रहे हैं आमिर खान
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो घर के री-कंस्ट्रक्शन के चलते आमिर खान दो महीनों के लिए चेन्नई शिफ्ट होने वाले हैं। आमिर खान के मुंबई छोड़ चेन्नई में रहने की खबर ने उनके फैंस को परेशान कर दिया है। आपको बता दें एक्टर के लोकेशन में इस तरह के बदलाव का कारण उनकी मां जीनत हुसैन हैं। वह इस समय चेन्नई के एक प्राइवेट अस्पताल में अपना इलाज करा रही हैं। ऐसे में आमिर खान अपना पूरा समय अपनी मां को देना चाहते हैं।

Aamir Khan

चेन्नई में हो रहा है आमिर खान की मां का इलाज
आपको बता दें कि आमिर खानने चेन्नई में अपनी मां के ट्रीटमेंट सेंटर के पास ही एक होटल में अपने रहने का इंतजाम किया है ताकि जरूरत पड़ने पर वह अपनी मां के पास मौजूद हों। आमिर खान अपनी मां के बेहद करीब हैं। वह अपनी मां से बहुत प्यार करते हैं और उन्हें काफी सपोर्ट भी करते हैं। आमिर खान का अपने परिवार के लिए ये समर्पण उनके मजबूत रिश्तों का सबूत है जो उन्हें एक साथ जोड़े रखता है।

आमिर खान के घर का री-कंस्ट्रक्शन
मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक आमिर खान मुंबई के बांद्रा इलाके में एक लग्जीरियस अपार्टमेंट में रहते हैं। कहा जा रहा है कि आमिर खान के घर वाली ये बिल्डिंग दोबारा बनाई जाएगी। इसे तोड़कर नए सिरे से बनवाया जा रहा है। एक बड़ी कंपनी जल्द ही इस बिल्डिंग के री कंस्ट्रक्शन का काम जल्द ही शुरू करेगी। कहा जा रहा है रि यहां नए सिरे से अपार्टमेंट बनाया जाएगा जिसकी कीमत भी ज्यााद होगी और एरिया भी।

आमिर खान के पास हैं 9 फ्लैट्स
जानकारी के अनुसार आमिर खान जिस अपार्टमेंट में रहते हैं, उसमें दो बिल्डिंग हैं। इसमें कुल 24 फ्लैट बने हुए हैं। इनमें से एक्टर के पास 9 फ्लैट हैं। इन बिल्डिंग्स का नाम है बेला विस्टा और मरीना अपार्टमेंट। हाल ही में आमिर खान ने बताया था कि उनका अपने परिवार के साथ और ज्यादा समय बिताने का मन हैं और ऐसा वह पिछले कुछ सालों से कर रहे हैं। उ्नहें परिवार वालों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+