'सितारे जमीन पर' का रोमांटिक गाना ‘सर आंखों पे मेरे’ हुआ रिलीज, आमिर-जेनेलिया की दिखी केमेस्ट्री

Sitare Zameen Par Song: 2025 की सबसे ज़्यादा इंतज़ार की जाने वाली फिल्मों में सितारे ज़मीन पर का नाम टॉप पर है। जबसे इसका ट्रेलर आया है, लोगों के दिलों में फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और भी बढ़ गया है। ट्रेलर में जो प्यार, मुस्कान और खुशियों की झलक मिली, उसने साफ कर दिया है कि ये फिल्म 2007 की सुपरहिट तारे ज़मीन पर का सीक्वल है।

इंतज़ार को और बढ़ाते हुए और हमें इस इमोशनल दुनिया से और भी जोड़ते हुए, सितारे ज़मीन पर के मेकर्स ने अब फिल्म का एक प्यारा सा गाना सर आँखों पे मेरे रिलीज़ कर दिया है। इस मेलोडियस गाने ने फिल्म की फीलिंग को और भी दिल से जोड़ दिया है।

Sitare Zameen Par Song

अरिजीत सिंह की सोलफुल आवाज़ में गाया गया सर आँखों पे मेरे एक दिल छू लेने वाला गाना है। आमिर खान और जेनेलिया डिसूज़ा की इस नई जोड़ी पर फिल्माया गया ये गाना प्यार की मिठास का सुकून भरा अहसास देता है। आमिर और जेनेलिया की कैमिस्ट्री जहां एक अलग ही कशिश बिखेरती है, वहीं इसकी मेलोडी सीधे दिल में उतरती है।

आमिर खान प्रोडक्शंस गर्व के साथ पेश करता है 10 राइजिंग सितारे अरूष दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, सम्वित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहानी, ऋषभजैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर। आर. एस. प्रसन्ना द्वारा निर्देशित, जिन्होंने पहले बैरियर तोड़ने वाली ब्लॉकबस्टर 'शुभ मंगल सावधान' बनाई थी, अब आमिर खान प्रोडक्शंस के साथ 'सितारे जमीन पर' में सबसे बड़े कोलैबरेशन के साथ वापसी कर रहे हैं।

आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी 'सितारे जमीन पर' में आमिर खान और जेनेलिया देशमुख लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म के गाने अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और म्यूजिक शंकर-एहसान-लॉय ने दिया है। इसका स्क्रीनप्ले दिव्य निधि शर्मा ने लिखा है। इस फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने रवि भागचंदका के साथ प्रोड्यूस किया है। आर. एस. प्रसन्ना के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+