59 की उम्र में आमिर खान को फिर हुआ प्यार? कौन है नई गर्लफ्रेंड? तीसरी शादी को लेकर चौंकान वाला खुलासा

Aamir Khan: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इस समय खबरों में छाए हुए हैं। कहा जा रहा है कि आमिर खान की जिंदगी में एक बार फिर से प्यार की एंट्री हो गई है। खबर है कि 59 साल के एक्टर आमिर खान को फिर से प्यार हो गय है और जल्द ही वह तीसरी शादी कर सकते हैं।

आमिर खान के लुक र फिदा थीं लड़कियां
आपको बता दें कि 90 के दशक में आमिर खान का चार्म ऐसा था कि लड़कियां उनके क्यूट लुक पर फिदा थीं। लड़कियां आमिर खान को एक झलक देखने के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहती थीं। लड़कियों के बीच एक्टर का बहुत क्रेज था।

Aamir Khan

आमिर खान को फिर से मिला नया प्यार?

-आमिर खान का प्रोफेशनल करियर काफी शानदार रहा है, लेकिन उनकी निजी जिंदगी में उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं। आपको बता दें कि एक्टर की दो बार शादी हो चुकी है, लेकिन दोनों पत्नियों से उनका तलाक हो चुका है। फिलहाल खबर है कि आमिर खान को एक बार फिर से नया प्यार मिल गया है।

-फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर खान फिर से प्यार में डुबकी लगा रहे हैं। उनकी जिंदगी में बंगलुरु की रहने वाली एक मिस्ट्री गर्ल की एंट्री हुई है।

-एक्टर के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया है कि आमिर खान अभी अपनी नई गर्लफ्रेंड के बारे में किसी को कुछ भी बताना नहीं चाह रहे हैं। हालांकि वह इस रिश्ते को लेकर काफी सीरियस हैं।

-आमिर खान के इस करीबी सूत्र ने बताया है कि एक्टर ने अपनी इस नई खास दोस्त को अपने पूरे परिवार से मिलवाया है और ये मुलाकात अच्छी साबित हुई है। आमिर खान इस समय उस खास महिला की निजता का सम्मान करते हुए कोई भी पर्सनल जानकारी उजागर नहीं करना चाहते हैं।

क्या तीसरी बार शादी करेंगे आमिर खान?

इससे पहले जब आमिर खान से तीसरी शादी शादी करने के बारे में सवाल पूछा गया था तो एक्टर ने कहा था- मैं अब 59 साल का हूं, मैं दोबारा कहां शादी करूंगा, मुश्किल लग रहा है। अभी मेरी लाइफ में बहुत सारे रिश्ते हैं, मैं अपने परिवार, अपने बच्चों के साथ फिर से जुड़ गया हूं। मैं उन लोगों के साथ रहकर बहुत खुश हूं जो मेरे करीब हैं। मैं एक बेहतर इंसान बनने की दिशा में काम कर रहा हूं।

आमिर खान दो शादियां और फिर तलाक

-जानकारी के अनुसार आमिर खान की पहली शादी साल 1986 में रीना दत्ता से हुई थी लेकिन साल 2002 में दोनों अलग हो गए थे। रीना दत्ता और आमिर खान के दो बच्चे आइरा और जुनैद हैं।

-रीना दत्ता से तलाक होने के बाद आमिर खान और किरण राव को एक-दूसरे से प्यार हो गया था। कुछ साल तक डेटिंग करने के बाद, दोनों ने साल 2005 में शादी कर ली थी। दोनों का एक बेटा आजाद है। 11 साल के रिश्ते के बाद, आमिर खान और किरण राव भी अलग हो चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+