रीना दत्ता के पिता का हुआ निधन, एक्स वाइफ के घर पहुंचे आमिर खान, सामने आई तस्वीर

Reena Dutta Father Death: आमिर खान की एक्स पत्नी रीना दत्ता के पिता का बुधवार को निधन हो गया। हालांकि उनकी मौत किस वजह से हुई इसको लेकर कोई खास जानकारी नहीं मिली। ऐसे में एक्टर उन्हें सांत्वना देने के लिए उनके घर पहुंचे। इसके कुछ समय बाद, आमिर की मां, ज़ीनत भी वहाँ देखी गईं।

रीना दत्ता के सिर से उनके पिता का साया उठ गया। ऐसे में उनकी इस मुश्किल घड़ी में आमिर खान समेट पूरा परिवार साथ दिखा। सामने आई तस्वीरों में अभिनेता को एक कार से बाहर निकलते हुए देखा गया। वहीं एक्टर की मां ज़ीनत को एक नर्स की मदद से चलते हुए नजर आईं। ऐसा लग रहा है कि वह शारीरिक रूप से ठीक नहीं हैं।

Reena Dutta

एक वीडियो में आमिर को रीना के घर से बाहर निकलते हुए देखा गया, जब वह अपनी कार में बैठे। उन्होंने अपने सीने पर हाथ रखा और चारों ओर देखा। अभिनेता ने लाल और सफेद कुर्ता और भूरा धोती पहन रखा था। ज़ीनत को हरे कुर्ते में रीना के घर के बाहर अपनी कार से उतरते हुए देखा गया।

बता दें कि, 1999 में सिमी गरेवाल के साथ एक इंटरव्यू में आमिर ने कहा था कि रीना के माता-पिता उनके रिश्ते को लेकर 'काफी परेशान' थे। उस समय आमिर की उम्र 20 के करीब थी ऐसे में उनके लिए शादी करने का मुश्किल फैसला लिया। घर वालों को इस रिश्ते के बारे में बताने के लिए एक्टर ने काफी समय लिया था।

आमिर और रीना दत्ता की शादी 1986 में हुई थी। उनके एक बेटी, इरा खान, और एक बेटा, जुनैद खान हैं। आमिर और रीना ने साल 2002 में तलाक ले लिया। इसके बाद उन्होंने 2005 में किरण राव से शादी की, लेकिन 2021 में 15 साल की शादी के बाद वह दोनों अलग हो गए। उनके पास एक बेटा, आज़ाद है, जो कि सरोगेसी की मदद से हुआ।

ये भी पढ़ें: Aamir Khan ढूंढ रहे हैं दुल्हनियां! क्या किरण राव के बाद अब तीसरी शादी करने वाले हैं सुपरस्टार?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+