आमिर खान की बेटी इरा ने अपनी मेंटल हेल्थ को लेकर खोला ये राज, कहा- मुझे कुछ ऐसा हुआ था जहां से लौटना........
Ira Khan Mental Health: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट एक्टर आमिर खान की बेटी इरा खान इस समय सोशल मीडिय पर छाई हुई हैं। आज विश्व आत्यहत्या रोकथाम दिवस के मौके पर आमिर खान की बेटी इरा खान का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में इर खान सुसाइड की रोकथाम के उपाय पर बात करती नजर आ रही हैं। इरा ने वीडियो में बताया है कि वह खुद भी डिप्रेशन जैसे खतरनाक मेंटल स्टेट से निकल कर बाहर आई हैं और अब वह इस तरह की परिस्थितियों से जूझ रहे लोगों के लिए एक खास फाउंडेशन बनाकर उनकी मदद करती हैं।
मेंटल हेल्थ पर इरा खन ने कही ये बात
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आमिर खान की बेटी इरा खान ने कहा है- जिन लोगों को सुसाइड करने का विचार आता है वह अंदर से काफी हरे हुए होते हैं। उन लोगों को लगता है कि वो अपने दिल की बात किसी को भी बता नहीं सकते। लेकिन अगर आप उन लोगों से बात करोगे और उनसे उनकी हालत के बारे में पूछोगे तो उनको एहसास होगा कि कोई है जो उनकी बत सुनने को तैयार है।

इरा खान ने कहा- मैं भी डिप्रेशन का शिकार थी
इरा खान ने आगे कहा- बहुत सारे लोगों को लगता है कि अगर मैंने कुछ बोला तो ये विचार उनके मन में आ जाएगा, पर ऐसा होता नहीं है। आपको इसके बारे में बात करने करने की जरूरत है और डरने की जरूरत नहीं है। आपको बता दें कि इरा खान भी डिप्रेशन का शिकार हो चुकी हैं। वह खुद गंभीर रूप से मानसिक बीमारी से जूझने के बाद अब दूसरों की मेंटल हेल्थ को लेकर कम कर रही हैं।
इरा खान ने अगस्तू फाउंडेशन बनाया था
इरा खान लोगों के बीच स्वस्थ मेंटल हेल्थ को लेकर जागरुकता फैलाने पर लगातार काम कर रही हैं। साल 2021 में इरा खान ने अगस्तू फाउंडेशन बनाया था जिसके जरिए वह डिप्रेशन में जूझ रहे लोगों की मदद करती हैं। जानकारी के अनुसार आमिर खान की बेटी इर खान खुद जुलाई 2022 तक डिप्रेशन में थीं और उन्होंने बताया था कि क्लिनिकल डिप्रेशन में कुछ महीनों बाद मैं एक ऐसी अवस्था में चली जाती थी जहां से लौटना मुश्किल लगता था और ऐसा करीब 2 हफ्तों तक रहता था।












Click it and Unblock the Notifications