आमिर खान की लाडली इरा खान या नूपुर शिखरे? जानिए कौन है सबसे ज्यादा अमीर, नेटवर्थ जानकर रह जाएंगे दंग
Ira Khan Nupur Shikhare Net Worth: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्निस्ट आमिर खान के घर शहनाई बजने वाली है। उनकी बेटी इरा खान आज यानि 3 जनवरी को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे के साथ शादी करने वाली हैं। ऐसे में आज हम दोनों की नेटवर्थ के बारे में बात करेंगे। आइए जानते हैं कि आमिर खान की बेटी या फिर दामाद नुपुर दोनों में से कौन ज्यादा अमीर है।
वैसे तो आमिर खान की बेटी इरा खान बॉलीवुड की चकाचौंद से दूर रहती हैं। उन्होंने भले ही एक्टिंग की दुनिया में कदम नहीं रखा लेकिन इसके बावजूद वह तगड़ी कमाई करती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो सिर्फ 27 साल की हैं और उन्होंने इतनी कम उम्र में काफी काम किया। इरा की कुल संपत्ति लगभग 4.9 करोड़ है। उनका मुंबई में खुद का अपार्टमेंट है।

इरा खान का खुद का एक एनजीओ भी है जिसका उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दे पर लोगों को जागरूक करना है। वहीं इरा के होन वाले पति नूपुर शिखरे की बात करें तो वह पेशे से एक जिम ट्रेनर हैं। उन्होंने कई बॉलीवुड हस्तियों को ट्रेन किया है। जिसमें सुष्मिता सेन, राणा दग्गुबाती और पुलकित सम्राट शामिल हैं।
नूपुर ने अपने होने वाले ससुर और अभिनेता आमिर खान को भी ट्रेन किया था। रिपोर्ट्स की मानें तो नुपुर की कुल संपत्ति लगभग 8.2 करोड़ के आसपास है। इस हिसाब से नूपुर और इरा खान की मिलाकर कुल संपत्ति 12 करोड़ से भी ज्यादा की हो जाती है। नुपुर ने Fitnessism नाम से एक कंपनी भी शुरू की है। जिससे उनकी तगड़ी कमाई हो जाती है।
आमिर खान ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह अपने होने वाले दामाद नूपुर को काफी पसंद करते हैं और वह इस रिश्ते से काफी खुश हैं। अब 3 जनवरी को उनकी बेटी इरा नुपुर संग शादी के बंधन में बंध जाएंगी। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों कोर्ट मैरिज करेंगे और इसके बाद मुंबई में एक ग्रांड रिसेप्शन होगा।












Click it and Unblock the Notifications