जया को किस हीरो के साथ देख होती थी जलन? आमिर खान का सवाल सुन बिग-बी ने दिया ऐसा रिएक्शन, खुलेगा बड़ा राज

Kaun Banega Crorepati 16: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों अपने चर्चित शो कौन बनेगा करोड़पति 16 को लेकर सुर्खियों में हैं। अब अपकमिंग एपिसोड में आमिर खान अपने बेटे जुनैद खान के साथ नजर आने वाले हैं। इस दौरान एक्टर बिग बी से उनकी पर्सनल लाइफ पर सवाल पूछते दिखेंगे।

कौन बनेगा करोड़पति 16 के अगले एपिसोड का प्रोमो रिलीज हो चुका है। इस दौरान आमिर खान ने अमिताभ बच्चन से उनकी पत्नी जया बच्चन को लेकर ऐसा सवाल पूछा जिसे सुन बिग बी चौंक गए। आमिर खान बिग बी से कहते हैं- 'मेरे पास एक सुपर डुबपर सवाल है।' जिसे सुन अमिताभ कहते हैं, 'हां पुछिए।'

Amitabh Bachchan

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा किए गए प्रोमो में आमिर ने अमिताभ से कहा, "जब जया जी शूटिंग पर जाती थीं, किसी और हीरो के साथ, वह कौन सा हीरो था जिसका नाम सुनकर आपको तकलीफ होती थी और आप उनके बहुत जलते थे।" ये सुनते ही बिग बी पहले चौंक गए और फिर वह मुस्कुराने लगे।

इसके अलावा आमिर खान के बगल में बैठे उनके बेटे जुनैद खान भी हंसने लगते हैं। अब इस सवाल का अमिताभ बच्चन क्या जवाब देंगे ये तो एपिसोड आने के बाद ही पता चलेगा। फैंस जानने के लिए बेताब हैं कि आखिर वो एक्टर था जिसकी वजह से अमिताभ को जलन होती थी। बता दें कि, आमिर खान ये एपिसोड 11 अक्टूबर को टेलिकास्ट किया जाएगा। फिलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

बता दें कि, अमिताभ बच्चन का 11 अक्टूबर को 82वां जन्मदिन है। ऐसे में एक्टर को आमिर खान बड़ा सरप्राइज देने वाले हैं। शो का एक और प्रोमो साझा किया जिसमें आमिर और जुनैद ने कहा कि वे अमिताभ को KBC के सेट पर उनके जन्मदिन पर सरप्राइज देने वाले हैं। वीडियो में, आमिर ने कैमरे की तरफ देखते हुए कहा, "श्श्श, अमित जी को पता नहीं चलना चाहिए कि हम लोग आज शो पर हैं। बोलना नहीं।"

ये भी पढ़ें: Amitabh Bachchan: 81 की उम्र में ये है अमिताभ बच्चन के फिटनेस का राज, जानें खास डाइट प्लान और करें फॉलो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+