एक्स वाइफ किरण राव के कंधों पर हाथकर आमिर खान ने दिए पोज, फैंस ने पूछा- 'फिर तलाक लिया ही क्यों'
Aamir Khan Kiran Rao: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। फिल्म लाल सिंह चड्ढा के बाद उन्होंने कुछ समय के लिए फिल्मों से ब्रेक ले लिया। हाल ही में एक्टर की बेटी इरा खान की शादी हुई। जिसमें उनकी दोनों पत्नी किरण राव और रीना दत्ता मौजूद थीं।
बेटी इरा खान की शादी करने के बाद अब आमिर खान और किरण राव अपने काम पर वापस लौट आए हैं। दोनों की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'लापता लेडीज' 24 जनवरी को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का लगातार दोनों प्रमोशन करने में बिजी हैं। इस बीच आमिर और किरण की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें दोनों एक दूसरे के साथ पोज देते हुए नजर आए।

वायरल हो रही वीडियो में किरण राव डार्क पर्पल स्लीवलेस टॉप के साथ जींस के पैंट कैरी की हुई थी। वहीं आमिर खान ने उनके साथ कंप्लीट ब्लैक लुक ले रखा है। दोनों एकसाथ काफी स्टाइलिश लग रहे हैं। सोशल मीडिया पर दोनों का यूं साथ में पोज देते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि कुछ यूजर्स ने कपल को जमकर ट्रोल किया।
आमिर खान और किरण राव की इस वीडियो पर फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है।' एक ने लिखा, 'अगर ऐसे ही साथ रहना था तो तलाक लिया क्यों।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये कैसा ड्रामा है या तो साथ रह लो या अलग हो जाओ।' वहीं कुछ फैंस ने आमिर और किरण को बेस्ट कपल बताया।
बता दें कि, आमिर खान और किरण राव की साल 2005 में शादी हुई थी। शादी के 15 साल बाद दोनों का तलाक हो गया। ये खबर सुनकर फैंस काफी हैरान रह गए थे। जानकारी के मुताबिक, किरण के साथ आमिर की बॉन्डिंग में काफी बदलाव आ गया था। जिसकी वजह से इस रिश्ते को खत्म करने का दोनों ने फैसला किया। हालांकि अलग होने के बावजूद दोनों अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications