AR Rahman का सबसे महंगा होने वाला है तलाक, पत्नी सायरा को चुकाएंगे कितने करोड़?

AR Rahman Divorce: एआर रहमान और सायरा बानू के तलाक की खबर से इंटरनेट पर हड़कंप मच गया है। सायरा बानू और एआर रहमान की वकील वंदना शाह ने इसकी घोषणा की थी। जिसमें कहा गया कि यह निर्णय सायरा ने बहुत दुख के बाद लिया। यह खबर सभी के लिए एक बड़ा झटका थी, क्योंकि एआर रहमान और सायरा बानू को अक्सर एक परफेक्ट कपल के तौर पर देखा जाता था।

अब इस जोड़ी के अलग होने की अफवाहों के बीच, गायक की विशाल संपत्ति के बारे में चर्चा होने लगी है, क्योंकि अब सोशल मीडिया पर लोग एलिमनी को लेकर चर्चा करने लगे। फैंस ये भी सवाल कर रहे हैं कि आखिर शादी के 29 साल बाद ऐसा क्या हुआ कि बात तलाक तक पहुंच गई। अब एलिमनी की चर्चा के बीच सबसे पहले एआर रहमान की नेटवर्थ जानते हैं।

ar rahman

एआर रहमान सबसे ज्यादा कमाई करने वाले गायकों में शामिल हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो, गायक की कुल संपत्ति लगभग 1,728 करोड़ रुपये से लेकर 2,000 करोड़ रुपये तक है। वह एक गाने के लिए 3 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं, और फिल्मों में जब वे अपनी आवाज़ संगीत के लिए देते हैं, तो उनकी फीस 10 करोड़ रुपये होती है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि रहमान देश के सबसे ज्यादा पैड म्यूजिक कंपोजर्स में से एक हैं।

एआर रहमान के पास चेन्नई में एक शानदार बंगला है, जिसमें एक संगीत स्टूडियो भी है। इसके अलावा, उनके पास लॉस एंजिल्स में भी एक शानदार अपार्टमेंट है, जो एक संगीत स्टूडियो के रूप में भी इस्तेमाल होता है। एआर रहमान के पास कई लक्ज़री कारें भी हैं, जिनमें मर्सिडीज, जगुआर, और वोल्वो एसयूवी जैसी गाड़ियाँ शामिल हैं।

एआर रहमान और सायरा बानो के तलाक के बाद अब ये चर्चा होने लगी है कि गायक की इतने करोड़ की संपत्ति का अब क्या होगा। अब दोनों का तलाक हो गया है तो ऐसी चर्चा है कि ये इंडस्ट्री का सबसे महंगा तलाक होने वाला है। इससे पहले ऋतिक रोशन और सुजैन खान का महंगा तलाक हुआ था। सुजैन को एलिमनी में 380 करोड़ रुपए मिले थे।

ये भी पढ़ें: AR Rahman और सायरा बानो की क्यों टूटी 29 साल की शादी? वकील ने बताई बॉलीवुड में तलाक होने की वजह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+