'झनक' के नए अध्याय की होगी शुरुआत, 20 साल के लीप के साथ आएगी नई कहानी
स्टार प्लस का जाना-माना शो 'झनक' एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने को तैयार है। दमदार कहानियों और मजबूत महिला किरदारों के लिए मशहूर ये चैनल अब शो में ला रहा है एक बड़ा ट्विस्ट यानी 20 साल का लीप। इस लीप के साथ कहानी में नए चेहरे जुड़ेंगे, इमोशन्स और गहराई और बढ़ेगी, और एक बार फिर दिल को छू जाने वाला ड्रामा देखने को मिलेगा। 'झनक' अब और भी दिलचस्प मोड़ लेने वाला है।
झनक का नया प्रोमो 20 साल के लीप के साथ कहानी का एक नया चैप्टर शुरू करता है। अब फोकस झनक की बेटी पर है, जिसमें भी अपनी मां जैसी आग और जज़्बा नजर आता है। साइकिल पर सवार होकर जब वो सड़कों से गुजरती है, तो उसके तेवर और कॉन्फिडेंस देखकर एक बार फिर जवां झनक की याद ताज़ा हो जाती है। और फिर एक जबरदस्त मोड़ आता है, जब उसकी टक्कर होती है एक पुलिसवाले से, यही ये टक्कर आगे की कहानी की दिशा तय करेगी।

प्रोमो में झलक मिलती है एक इमोशनल और शायद टकराव भरे रिश्ते की, जो झनक की बेटी और उस पुलिसवाले के बीच बनती नजर आता है। बैकड्रॉप साफ इशारा करता है कि झनक की विरासत अब उसकी बेटी आगे बढ़ा रही है। वहीं, नई कहानी में कुछ नए रिश्ते और छुपे हुए राज़ सामने आने वाले हैं।
रिश्तों और पहचान की गहराई को छूने वाले शो झनक की कहानी अब एक नए दौर में दाखिल हो चुकी है। 20 साल की इस छलांग ने सिर्फ नए किरदारों को नहीं जोड़ा, बल्कि एक विरासत को आगे बढ़ाने का रास्ता भी खोला है। ये बदलाव बीते लम्हों की भावनाओं को आज के सवालों से जोड़ता है, और यही इसे दिल से जुड़ी, लेकिन दिल थामने वाली कहानी बना देता है।
ये लीप सिर्फ वक्त में बदलाव नहीं, बल्कि कहानी के मिजाज़ में भी बड़ा मोड़ है। दर्शकों को मिलेंगी चौंकाने वाली घटनाएं, दमदार परफॉर्मेंस और उन फैसलों का असर, जो सालों पहले लिए गए थे, उनके अब नतीजे सामने आने वाले हैं।
-
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Varun Dhawan की डेढ़ साल की बेटी लारा को हुई ये गंभीर बीमारी, बैठने-चलने में हो रही परेशानी, कैसे हुआ ये हाल? -
'बंद करना बे', ये किस पर भड़के संजय दत्त? Video में चिल्लाते हुए आए नजर, वायरल हुआ क्लिप -
Youtuber Armaan Malik की पत्नी पायल की बेटे को जन्म देते ही हालत बिगड़ी, नवजात की तबीयत खराब, कैसे हुआ? -
Hema Malini को पड़ा जोरदार थप्पड़, बुरी हो गई थी 'रावण' अरविंद त्रिवेदी की हालत, 20 बार करना पड़ा ऐसा काम -
Peddi Teaser Out: राम चरण के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज, 'पेद्दी' का टीजर रिलीज, एक्टर का जबर अवतार -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 8: 'धुरंधर 2' ने राम नवमी पर मचाई धूम, 8वें दिन कर ली छप्पड़फाड़ कमाई -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 9: बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान जारी, 9वें दिन भी की रिकॉर्डतोड़ कमाई -
Ramayan: रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बड़ी खबर, हनुमान जयंती 2026 पर होगा 'राम' का ग्रैंड रिवील -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत












Click it and Unblock the Notifications