Happy Birthday Rambha: 90s के दशक में चलता था रंभा का जादू, अब लाइमलाइट से रहती हैं दूर

90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस रंभा आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहीं हैं। रंभा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री से की थी।

मुंबई, 5 जून: 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस रंभा लंबे अरसे से फिल्मी पर्दे से दूर हैं। लेकिन फिर भी फैंस के बीच उन्हें लेकर आज भी क्रेज देखने को मिलता है। एक्ट्रेस आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहीं हैं। फिल्मी दुनिया से दूर रंभा की जिंदगी के बारे में शायद आप उतना न जानते हों, जितना किसी और एक्ट्रेस के बारे में जानते होंगे। ऐसे में उनके जन्मदिन के मौके पर आइये जानते हैं उनकी जिंदगी के अनसुने किस्सों के बारे में...

सलमान की फिल्म से मिला फेम

रंभा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के की थी। हालांकि, रंभा को असली पहचान तब मिली, जब उन्होंने सलमान खान के साथ फिल्म 'जुड़वा' में काम किया। अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर रंभा ने बहुत कम उम्र में ही अलग मुकाम हासिल किया।

बड़े-बड़े एक्टर्स के साथ कर चुकीं हैं काम

रंभा ने बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स के साथ काम किया था। एक्ट्रेस ने सलमान खान, गोविंदा, रजनीकां, अक्षय कुमार और अजय देवगन के साथ काम किया है। मगर काफी वक्त से वे किसी फिल्म में नजर नहीं आईं हैं। आखिरी बार रंभा को मलयाली फिल्म 'फिल्मस्टार' में देखा गया था, जो 2011 में रिलीज हुई थी।

2010 में की थी बिजनेसमैन से शादी

फिल्मों से दूरी बनाने के बाद रंभा ने अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला लिया। उन्होंने साल 2010 में बिजनेसमैन इंद्र कुमार पद्मनाथन के साथ शादी कर ली। आज रंभा तीन बच्चों की मां हैं और अपनी निजी जिंदगी में बेहद खुश हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+