शादी की 8वीं सालगिरह पर शाहिद कपूर ने मीरा राजपूत को ऐसे किया प्यार, सड़क के बीच में कर डाली ऐसी हरकत
Shahid Kapoor and Mira Rajput: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत ने अपनी शादी के 8 साल पूरे कर लिए हैं। हाल ही में इस कपल को अपनी शादी की सालगिरह का जश्न मनाते हुए देखा गया था। शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी पत्नी के लिए एक प्यारा सा पोस्ट शेयर किया है। वहीं बदले में पत्नी मीरा राजपूत ने भी सी बीच की छुट्टियों से उन लोगों की तस्वीरें शेयर की हैं।
शाहिद कपूर ने अपनी पत्नी मीरा राजपूत के साथ अपनी एक अनदेखी तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वह अपनी हालिया छुट्टियों के दौरान पत्नी को किस करते नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए शाहिद ने कैप्शन में लिखा है- तारों से भरे आसमान में... मैंने तुम्हें अपना दिल दे दिया... आगे बढ़ो और मुझे तोड़ दो... तुम केवल तुम्हें मेरे दिल में पाओगे (कृपया मुझे मत मारना क्योंकि मैंने आपके पसंदीदा गीत से मेरा संस्करण बनाया)। मेरी पत्नी को जीवन भर सालगिरह मुबारक।

शाहिद कपूर के पोस्ट पर लोगों ने बरसाया प्यार
शाहिद कपूर की इस पोस्ट पर उनके सेलेब दोस्त राजीव अदतिया, आलिम हकीम और राशि खन्ना समेत कई लोगों ने अपना प्यार लुटाया है। लोगों ने शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की जोड़ी को खूबसूरत कहा है। लोग इस पोस्ट पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक फैन ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा है- ये जोड़ी तो सच में फोटोजेनिक है।
मीरा राजपूत की शादी की सालगिरह पोस्ट
इस बीच, मीरा राजपूत ने शादी की सालगिरह पर पति शाहिद कपूर के लिए एक छोटा और प्यारा सा नोट लिखा है। उन्होंने एक अलग लोकेशन से उनकी एक फोटो शेयर की है। फोटो में शाहिद मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं और मीरा ने उनके गाल पर किस कर रही हैं। मीरा राजपूत ने फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- रोशनी आपको घर ले जाएगी और आप घर पर हैं। आठवीं सालगिरह मुबारक को माई बेबी।
साल 2015 में हुई थी इस कपल की शादी
मीरा राजपूत और शाहिद कपूर ने साल 2015 में शादी की थी। इस कपल के दो बच्चे, बड़ी बेटी मिशा और छोटा बेटा जैन है। आपको बता दें कि मीरा राजपूत और शाहिद कपूर की अरेंज मैरिज हुई थी। हालांकि शाहिद को पहली मुलाकात में ही मीरा काफी पसंद आ गई थीं, लेकिन शादी के लिए हां कहने में मीरा को करीब 6 महीने लग गए थे। दोनों की उम्र में 13 साल का फासला है। शाहिद कपूर बॉलीवुड के फेमस एक्टरों में से एक हैं, वहीं मीरा दिल्ली की रहने वाली हैं।












Click it and Unblock the Notifications