72 Hoorain: '72 हुरें' रिलीज होने के कुछ देर में ही हुई ऑनलाइन Leak, यहां से करें डाउनलोड, मुफ्त में लें मजा
72 Hoorain Leaked: दो बार के राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संजय पूरन सिंह के डायरेक्शन में बनी फिल्म '72 हुरें' इस समय सुर्खियों में छाई हुई है। ये फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में आमिर बशीर और पवन मल्होत्रा मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। हालांकि इस फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि सिनेमाघरों में रिलीज होने से कुछ घंटे पहले ही ये फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है। आपको बता दें कि धर्म जैसे संवेदनशील विषय के कारण ये फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में घिरी हुई थी।
फिल्म '72 हुरें' के ट्रेलर ने रिलीज होने के बाद से हंगामा मचा रखा था। हालांकि कई तरह के विवादों के बाद भी आज यानी 8 जुलाई को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इसी बीच खबर आ रही है कि ये फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये फिल्म कई टोरेंट प्लेटफॉर्म और फाइल-शेयरिंग नेटवर्क पर आसानी से उपलब्ध हो गई है।

इन वेबसाइट्स पर ऑनलाइन लीक हुई फिल्म
फिल्म '72 हुरें' को मुफ्त में देखने और डाउनलोड करने के लिए कई सारे वेब साइट्स के नाम सामने आ रहे हैं। सिनेमाघरों में रिलीज होने के कुछ ही घंटों के अंदर फिल्म '72 हुरें' को पायरेटेड वेबसाइटों जैस Movierulez, Filmywap, HDMovies, Filmyzilla पर उपलब्ध करा दिया गया है। इन वेब साइड्स पर ये फिल्म मुफ्त में उपलब्ध है। इन वेबसाइट्स पर इस फिल्म को ऑनलाइन एक्सेस और डाउनलोड किया जा सकता है।
एचडी क्वालिटी में फिल्म की कॉपी मौजूद
कथित तौर पर फिल्म कई पायरेटेड वेबसाइट्स पर 1080p, 720p, 480p, 360p, 240p और HD जैसे विभिन्न रिजॉल्यूशन में पाई जा सकती है। फिल्म का इस तरह से लीक होना मेकर्स के लिए एक बड़ी चुनौती खड़ी कर सकता है। इसके अलावा फिल्म के लीक होने से इसके मार्केटिंग कैंपेन पर भी असर पड़ सकता है, क्योंकि रिलीज के कुछ घंटो के अंदर ही इस तरह से मूवी के लीक होने से कई चीजें क्षतिग्रस्त हो सकती हैं। इसलिए वनइंडिया हिंदी आपसे अनुरोध करता है कि फिल्म के पायरेटेड संस्करण देखने, डाउनलोड करने और शेयर करने से बचें।
फिल्म की कहानी धर्म और आतंकवाद पर आधारित
आपको बता दें कि फिल्म '72 हुरें' की कहानी ह्यूमन बॉम्बर और आतंकवाद के इर्द गिर्द घूमती है। इस फिल्म के प्रोड्यूसर अशोक पंडित हैं। अनिल पांडे और जुनैद वासी ने इस मूवी की कहानी लिखी है। फिल्म में राशेद नाज, सरू मैनी और अशोक पाठक भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।












Click it and Unblock the Notifications