National Film Awards: शर्मिला टैगोर स्टारर 'गुलमोहर' ने जीता बेस्ट हिंदी फिल्म का पुरस्कार
70th National Film Award: 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में विजेताओं की घोषणा की। इस कड़ी में मनोज बाजपेयी और शर्मिला टैगोर अभिनीत गुलमोहर ने सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म श्रेणी में पुरस्कार जीता।
बताते चलें कि इस फिल्म का निर्देशन राहुल वी चित्तेला ने किया है। फिल्म में शर्मिला, जिन्होंने 13 साल बाद गुलमोहर के साथ अभिनय में वापसी की, ने एक समलैंगिक किरदार निभाया है। दिल्ली में सेट की गई यह सीरीज़ बत्रा परिवार की एक कहानी है, जो गुलमोहर नामक अपने 34 साल पुराने घर से बाहर निकलने के लिए तैयार हैं, जिसका नाम नारंगी-लाल फूलों वाले सजावटी पेड़ से लिया गया है।

बताते चलें कि गुलमोहर एक नाटक है जो परिवार और घर के मतलब की खोज पर जोर देता है - केवल दो चीजें जो आज पहले से कहीं ज़्यादा मायने रखती हैं। ये बदलाव और स्वीकृति की बात करता है।
70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 1 जनवरी से 31 दिसंबर, 2022 तक सेंसर बोर्ड द्वारा प्रमाणित फिल्मों को मान्यता देते हैं। प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार के प्राप्तकर्ता सहित विजेताओं को अक्टूबर 2024 में निर्धारित एक समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
बताते चलें कि पिछले साल 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में अल्लू अर्जुन, आलिया भट्ट, कृति सेनन और पंकज त्रिपाठी टॉप विजेताओं में शामिल थे। रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का खिताब दिया गया, जबकि एसएस राजामौली की RRR ने छह पुरस्कार जीते।
'गुलमोहर' में लेस्बियन बनी थीं शर्मिला
बताते चलें कि फिल्म गुलमोहर में शर्मिला टेगोर का किरदार एक लेस्बियन का था। फिल्म को लेकर rogerebert.com से बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा था कि रोल को लेकर पहले उन्हें थोड़ी आशंका था। उन्होंने कहा मगर दर्शकों ने इसे स्वीकार कर लिया है। इसे दिखाया नहीं जा रहा है, सुनाया नहीं जा रहा है। ये एक इंसान का आंतरिक विकास है।












Click it and Unblock the Notifications