National Award 2023: बहू आलिया भट्ट को मिला नेशनल अवॉर्ड तो सास नीतू कपूर ने कह दी ये बड़ी बात

69th National Film Awards: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट को फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में दमदार एक्टिंग के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला है। आलिया को ये अवॉर्ड आज यानी 17 अक्टूबर 2023 को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिया। इस समारोह में आलिया भट्ट के साथ उनके पति रणबीर कपूर भी शामिल हुए थे। अवॉर्ड मिलने के बाद से आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक आलिया भट्ट को बधाई दे रहे हैं। वहीं अब आलिया भट्ट की सास और हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस नीतू कपूर ने भी अपनी बहू को नेशनल अवॉर्ड मिलने पर खास अंदाज में बधाई दी है।

नेशनल अवॉर्ड मिलने पर सास ने दी आलिया को बधाई
आपको बता दें कि आलिया भट्ट को बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नेशनल अवॉर्ड मिलने पर उनकी सास नीतू कपूर की काफी खुश हैं। बहू आलिया को अवॉर्ड मिलने के बाद ही नीतू कपूर ने अपने इंस्टा स्टोरी पर फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का एक वीडियो शेयर किया है और उसके कैप्शन में लिखा - प्राउड..बहुत बहुत प्राउड..आलिया भट्ट। इसके साथ ही सास नीतू कपूर ने एक नजर न लगने वाली इमोजी भी बनाई है।

neetu kapoor

पति रणबीर कपूर ने मोबाइल में कैप्चर किया प्राउड मोमेंट
आपको बता दें कि इससे पहले जब नेशनल अवॉर्ड के लिए आलिया भट्ट का नाम सामने आया था तो नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर लिखा था- आलिया भट्ट, आपके पहले राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए बहुत बहुत बधाई। इस अवॉर्ड को जीतने की खुशी आलिया के चेहरे पर तो साफ नजर आ रही थी लेकिन साथ में उनके पति रणबीर कपूर भी इस सम्मान से काफी खुश नजर आए। आपको बता दें कि जब आलिया भट्ट अपना पुरस्कार लेने के लिए स्टेज पर पहुंचीं तो उनके पति और एक्टर रणबीर कपूर अपनी पत्नी को मोबाइल के कैमरे में कैप्चर करते हुए दिखाई दिए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+