69 National Film Awards: कंगना रनौत या आलिया भट्ट, बेस्ट एक्ट्रेस की रेस में कौन आगे?
69th National Film Awards 2023: राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा आज यानी 24 अगस्त की शाम 5 बजे की जाएगी। हर किसी को इस पल का बेहद बेसब्री से इंतजार रहता है। कलाकारों से लेकर उनके फैंस इस अवॉर्ड के लिए काफी एक्साइटेड हैं। वह यह जानना चाहते हैं कि उनके पसंदीदा कलाकार को किस अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि 69वें नेशनल अवॉर्ड की लिस्ट में कौन कौन है।
नेशनल अवॉर्ड की रेस में कंगना और आलिया
69वें नेशनल अवॉर्ड को लिए बेस्ट एक्ट्रेस की रेस में आलिया भट्ट और कंगना रनौत का नाम सामने आ रहा है। आलिया भट्ट को फिल्म गंगुबाई काठियावाड़ी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिल सकता है। वहीं कंगना रनौत को फिल्म थलाइवी के लिए नॉमिनेट किया गया है। इसके अलावा फिल्म रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट में लीड रोल के साथ-साथ डायरेक्शन के लिए आर माधवन भी इस रेस का हिस्सा हैं। ये पुरस्कार साल 2021 में रिलीज हुई फिल्मों के आधार पर दिए जाएंगे।

साउथ सुपरस्टार्स का भी दबदबा
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में इस बार बॉलीवुड के अलावा साउथ फिल्मों का दबदबा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेस्ट एक्टर की रेस में कईं साउथ स्टार्स के नाम सामने आए हैं। इस रेस में मलयालम फिल्म 'नायट्टू' एक्टर जोजू जॉर्ज, 'आरआरआर' फेम रामचरण और जूनियर एनटीआर और सुपरस्टार अल्लू अर्जुन साल 2023 के 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड की कैटेगरी में हैं।
कहां और कैसे देखें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स?
69 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों को आप ऑनलाइन भी देख सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 24 अगस्त शाम 5 बजे नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2023 के विजेताओं का ऐलान किया जा सकता है। इसका लाइव टेलीकास्ट भी किया जाएगा। जिसको आप पीआईबी के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल में देख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications