45 साल की इस एक्ट्रेस ने खोला बॉलीवुड का कच्चा-चिट्ठा, बताया क्यों 27 साल से हिंदी फिल्मों से रहीं दूर
Jyothika On Bollywood: साउथ की फेमस एक्ट्रेस ज्योतिका इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हाल ही में ज्योतिका बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन के साथ फिल्म शैतान में नजर आई थीं। अब वह राजकुमार राव की फिल्म श्रीकांत में दिखाई देंगीं। ज्योतिका ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत बॉलीवुड के साथ की थी लेकिन उनकी किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया था।
अक्षय खन्ना के साथ थी ज्योतिका की पहली फिल्म
ज्योतिका ने बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना के साथ हिंदी फिल्म 'डोली सजा के रखना' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड में ज्यादा काम नहीं मिला तो उन्होंने साउथ इंडस्ट्री का रूख किया था और वहां उन्होंने खूब नाम कमाया।

27 साल से बॉलीवुड से दूर रही थीं ज्योतिका
आपको बता दें कि ज्योतिका पिछले 27 साल से बॉलीवुड से दूर थीं। वहीं अब एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि वह इतने समय से बॉलीवुड से दूर क्यों रहीं। न्यूज 18 को दिए एक इंटरव्यू में ज्योतिका ने बताया है कि इन सभी सालों में बॉलीवुड से कोई भी फिल्म प्रोड्यूसर उन तक नहीं पहुंचा।
'हिंदी फिल्मों के ऑफर नहीं मिले'
ज्योतिका ने कहा- मुझे एक बार भी हिंदी फिल्मों के ऑफर नहीं मिले। मैं 27 साल पहले साउथ इंडस्ट्री में चली गई थी और तब से केवल साउथ की फिल्मों में ही काम कर रही हूं। मेरी पहली हिंदी फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। ये सब बहुत फॉर्मूला-बेस्ड है। बॉलीवुड में ज्यादा ऑफर पाने के लिए आपकी पहली फिल्म का चलना बहुत ही जरूरी है।
ज्योतिका ने बताई बॉलीवुड की सच्चाई
ज्योतिका ने कहा- जब मैंने अपना करियर बॉलीवुड में शुरू किया था, तो बड़े प्रोडक्शन हाउस के साथ काम करने वाली लड़कियों का एक पूरा ग्रुप होता था। यहां तक कि मेरी फिल्म को प्रोड्यूस एक बड़े बैनर ने किया था, लेकिन मेरी किस्मत खराब थी कि वह चल नहीं पाई। इसके बाद मैंने एक साउथ की फिल्म साइन की थी और उसके बाद ही बॉलीवुड से दूर हो गई थी।
साउथ इंडस्ट्री और बॉलीवुड में अंतर
ज्योतिका ने आगे कहा- मैं ये भी ध्यान दिलाना चाहूंगी कि मेरी साउथ की पहली फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली थी लेकिन मुझे बहुत सारी फिल्में इस आधार पर मिलीं कि उस फिल्म में मेरी एक्टिंग कैसी थी और वो लोगों को पसंद आया था। दोनों इंडस्ट्री के बीच ये क्लियर अंतर निश्चित रूप से था।
'लोगों को लगा मैं हिंदी फिल्म में लौटने में इंटरेस्टेड नहीं हूं'
ज्योतिका ने कहा- चेन्नई जाने और फिर सूर्या से शादी करने से मुंबई में कई लोगों को लगा कि मैं हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में लौटने में इंटरेस्टेड नहीं हूं। बॉलीवुड में भी लोग सोचते थे कि मैं साउथ इंडियन हूं और उन्होंने मान लिया था कि मैं अब हिंदी फिल्में नहीं करना चाहती हूं। ये एक जर्नी थी और मैं अब भी इसके लिए आभारी हूं।
10 मई 2024 को रिलीज हो रही है फिल्म 'श्रीकांत'
मैंने साउथ इंडस्ट्री में कुछ शानदार काम किया है। लेकिन ऐसा नहीं है कि मैंने हिंदी फिल्म करने से परहेज किया है। बात सिर्फ इतनी है कि इतने सालों में मुझे कोई स्क्रिप्ट ऑफर नहीं की गई। आपको बता दें कि ज्योतिका को हाल ही में फिल्म 'शैतान' में देखा गया था जिसने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई की है। ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई है। वह अब ज्योतिका बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव के साथ फिल्म 'श्रीकांत' में नजर आएंगी। फिल्म 'श्रीकांत' आगामी 10 मई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications