दिवाली 2024 में रिलीज होंगी ये 4 दामदार फिल्में, जान लें इन मूवीज की पूरी डिटेल्स

Diwali 2024 Release Films: साल 2024 में कई बड़े स्टार्स की कई बड़ी बजट की फिल्मों रिलीज होंगी और इसके लिए दिवाली जैसे खास त्योहार को चुना गया है।

diwali 2024 films

Diwali 2024 Release Films: बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर से कई दमदार फिल्मों का आपस में क्लैश होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभी से ही हिंदी फिल्म इंडस्ट्री ने साल 2024 के लिए अपनी फिल्म रिलीज की योजना बनाना शुरू कर दिया है। साल 2024 में कई बड़े स्टार्स की कई बड़ी बजट की फिल्मों रिलीज होंगी। हालांकि अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कौन सी फिल्म साल के कौन से समय पर रिलीज होगी। हालांकि दिवाली 2024 को लेकर कई बातें सामने आई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिवाली 2024 में एक साथ कई दमदार फिल्मों रिलीज होने वाली हैं। दरअसल कई फिल्म निर्माताओं ने अपनी फिल्म रिलीज के लिए साल 2024 की दिवाली को चुना है। आइए आपको बताते हैं कि कौन सी फिल्में साल 2024 की दिवाली के समय पर रिलीज होंगी।

सिंघम अगेन

सिंघम अगेन

टीम सिंघम ने आधिकारिक तौर पर अपनी अगली फिल्म 'सिंघम अगेन' की रिलीज की घोषणा कर दी है। सिंघम टीम ने नई फिल्म की रिलीज के लिए दिवाली 2024 का समय तय किया है। खबर है कि बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अजय देवगन और दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। आपको बता दें कि पिछले कुछ वर्षों में सिंघम सबसे शक्तिशाली फिल्म ब्रांडों में से एक बन गया है और इसकी अगली फिल्म को लेकर लोग काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

प्रेम की शादी

प्रेम की शादी

बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान जल्द ही सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी फिल्म में नजर आने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान खान कई साल सूरज बड़जात्या की फिल्म में काम करते नजर आएंगे। इस फिल्म का नाम 'प्रेम की शादी' रखा गया है जिसमें सलमान खान अपने पुराने किरदार प्रेम के रूप में स्क्रीन पर दिखाई देंगे। इस फिल्म को रिलीज करने का समय भी दिवाली 2024 रखा गया है। आपको बता दें कि सलमान खान ने इससे पहले सूरज बड़जात्या के साथ 'मैंने प्यार किया', 'हम आपके हैं कौन', 'हम साथ साथ हैं' और 'प्रेम रतन धन पायो' जैसी फिल्मों में काम किया है।

भूल भुलैया 3

भूल भुलैया 3

खबर है कि साल 2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'भूल भुलैया 2' के बाद अब इस फिल्म की टीम ने फ्रेंचाइजी में अपनी अगली फिल्म 'भूल भुलैया 3' की रिलीज की पुष्टि कर दी है। फिल्म मेकर्स के अनुसार फिल्म 'भूल भुलैया 3' दिवाली 2024 में रिलीज होगी। इस हॉरर-कॉमेडी फ्रेंचाइजी ने पिछले दोनों पार्ट्स में दर्शकों का दिल जीत लिया था और मेकर्स को उम्मीद है कि तीसरे पार्ट में भी कुछ अनोखा ही होगा। फिल्म के तीसरे पार्ट में एक बार फिर से कार्तिक आर्यन ही नजर आएंगे जबिक हीरोइन का नाम अभी तय नहीं हो पाया है। इस फिल्म का निर्देशन अनीश बज्मी ही करेंगे।

हेरा फेरी 4

हेरा फेरी 4

वहीं अक्षय कुमार, परेशा रावल और सुनील शेट्टी की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हेरा फेरी' के निर्माता भी अपनी फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट यानी 'हेरा फेरी 4' को दीवाली 2024 पर रिलीज कर सकते हैं। इस नई फिल्म में भी अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल ही नजर आएंगे। वहीं इस फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और लोगों को इसके रिलीज होने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है।

साउथ की धमाकेदार फिल्में

साउथ की धमाकेदार फिल्में

सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की थ्रिलर-एक्शन फिल्म 'फाइटर' भी साल 2024 की शुरुआत में ही रिलीज होगी। वहीं सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' भी साल 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। इसके अलावा साउथ की कई बड़ी फिल्में भी साल 2024 में स्क्रीन पर धमाल मचा सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+