IAS ऑफिसर बनना चाहती थीं 33 साल की ये एक्ट्रेस, बन गईं हीरोइन, खूबसूरती ऐसी कि देखते रह जाएं लोग

Raashii Khanna: बॉलीवुड एक्ट्रेस राशि खन्ना इन दिनों अपनी फिल्म 'योद्धा' को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इस फिल्म में राशि खन्ना बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ रोमांस करती नजर आई हैं। इस फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर पाई है।

राशी खन्ना ने हैदराबाद में खरीदा नया घर
इसी बीच फिल्म की हीरोइन राशी खन्ना ने हैदराबाद में एक नया घर खरीदा है और उसकी गृह प्रवेश पूजा की झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। राशी खन्ना ने गृह प्रवेश की पूजा अपने परिवार के साथ मिलकर की है। वायरल हो रही तस्वीरों में देखा जा सकता है कि नए घर को फूलों से सजाया गया है।

rashi khanna

नए घर में गृह प्रवेश की पूजा
आपको बता दें कि गत 4 अप्रैल 2024 को ही राशि खन्ना ने अपने नए घर में गृह प्रवेश की पूजा की थी। इस पूजा में उनका पूरा परिवार शामिल हुआ था। पूजामें राशि खन्ना एकदम ट्रेडिशनल लुक में नजर आई थीं। उनके साथ उनकी मां और परिवार के करीबी सदस्य भी मौजूद थे।

IAS ऑफिसर बनना चाहती थीं राशि खन्ना
राशि खन्ना न सिर्फ एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं बल्कि लोग उनकी खूबसूरती के भी दीवाने हैं। आपको बता दें कि राशि खन्ना बचपन से ही पढ़ाई में बहुत ही अच्छी थीं। उन्होंने 12वीं क्लास में टॉप किया था। एक समय था जब वह आईएएस (IAS) अधिकारी बनना चाहती थीं। वह इतनी दृढ़ थीं कि उन्होंने परीक्षा पास करने का फैसला कर लिया था और UPSC की तैयरी में जुट गई थीं।

साल 2013 में की थी एक्टिंग करियर की शुरुआत
राशि खन्ना के लिए लाइफ ने कुछ और ही सोच रखा था और अब वह एक फेमस हीरोइन बन गई हैं। राशी खन्ना ने साल 2013 में जॉन अब्राहम की फिल्म 'मद्रास कैफे' से अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनका एक छोटा सा रोल था। हालांकि इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

साउथ की फिल्मों में भी कर चुकी हैं कमाल
इसके बाद राशि खन्ना ने साल 2014 में फिल्म 'ओहालु गुसागुसलदे' के साथ तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में काम शुरू किया था। उन्होंने फिल्म 'विलन' के साथ मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी पहचान बनाई। राशि खन्ना फिल्मों में एक्टिंग करने के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। उनकी फैन फॉलोइंग बहुत ही ज्यादा है और अपनी मेहनत के दम पर आज वह करोड़ों की संपत्ति की मालकिन भी बन गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+