बॉलीवुड में 30 साल पूरे होने पर शाहरुख खान ने फैंस को दिया ये सरप्राइज, शेयर किया 'पठान' का टीजर

बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान आज इंडस्ट्री में अपने 30 साल पूरे होने की खुशी में अपने फैंस के लिए उनकी अपकमिंग फिल्म 'पठान' का टीजर रिलीज किया है।

मुंबई, 25 जूनः आज बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान को इंडस्ट्री में पूरे 30 साल हो गए हैं। इस मौके पर उन्होंने अपने सभी फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। दरअसल आज उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म 'पठान' से अपना टफ लुक वाला टीजर शेयर किया है। फिल्म 'पठान' के इस टीजर में शाहरुख खान शर्ट और जींस पहने हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने एक हाथ में बंदूक पकड़ रखी है। साथ ही उनके लंबे बाल लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। उनके चेहरे पर खून के धब्बे और चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। फिल्म 'पठान' के इस टीजर को शाहरुख खान ने खुद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

पठान का टीजर हुआ रिलीज

आपको बता दें कि इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री में उन्हें आज 30 साल हो गए हैं। उन्होंने फिल्म 'पठान' के जरिए लोगों से जल्दी मिलने का भी जिक्र किया है। शाहरुख खान ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि उन्होंने फिल्म से अपना पूरा चेहरा दिखाया है। इससे पहले रिलीज हुए पोस्टर्स और टीजर में उनका लुक अभी तक नहीं दिखाया गया था।

लोगों को पसंद आ रहा है टीजर

लोगों को पसंद आ रहा है टीजर

शाहरुख का यह रफ एंड टफ लुक लोगों को काफी अट्रैक्टिव लग रहा है। वहीं फिल्म के टीजर का बैकग्राउंड भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। आज के दिन यह वीडियो शाहरुख खान के फैंस के लिए किसी बड़ी ट्रीट से कम नहीं है। शाहरुख खान ने इस वीडियो को शेयर कर सबके सरप्राइज दे दिया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Recommended Video

    Shah Rukh Khan का बॉलीवुड में 30 साल, जानें कैसे बने स्टार | वनइंडिया हिंदी |*Entertainment
    इस दिन रिलीज होगी ये फिल्म

    इस दिन रिलीज होगी ये फिल्म

    शाहरुख खान ने स टीजर को अपने इंस्टाग्रम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा है- 30 साल और क्योंकि आपका प्यार और मुस्कान अनंत है। यहां 'पठान' के साथ भी जारी है। 25 जनवरी, 2023 को वाईआरएफ 50 के साथ पठान को सेलिब्रेट करें। हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है। आपको बता दें कि इस साल यशराज फिल्म्स के भी इंडस्ट्री में 50 साल पूरे हो गए हैं।

    सलमान खान का पठान में कैमियो

    सलमान खान का पठान में कैमियो

    शाहरुख खान ने अपने इस वीडियो को जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण को भी टैग किया है। फिल्म 'पठान' का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। इसमें जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। खबर है कि इसमें सलमान खान का स्पेशल कैमियो भी हो सकता है। शाहरुख खान लगभग 5 साल बाद बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। साल 2023 में वह फिल्म 'पठान', 'डंकी' और 'जवान' में नजर आएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+