2026 होगा बॉलीवुड का मेगा सीक्वल का साल, 'बॉर्डर 2' से लेकर 'वध 2' तक ये बड़ी फ्रेंचाइज की आएंगी फिल्म

2025 अब अपने अंतिम चरण में है और यह साल बॉलीवुड के लिए कई बड़ी हिट फिल्मों का गवाह बना। वहीं, दर्शकों की निगाहें अब 2026 पर टिक गई हैं, जो बड़े-बड़े सीक्वल्स की बदौलत मनोरंजन का नया तूफ़ान लेकर आने वाला है। एक्शन, ड्रामा, थ्रिल और कॉमेडी-हर जॉनर की लोकप्रिय फ्रेंचाइज़ी अपने नए पार्ट्स के साथ सिनेमाघरों में वापसी करने को तैयार हैं।

2026 year of mega sequels

1. बॉर्डर 2
1997 की क्लासिक फिल्म 'बॉर्डर' का इंतज़ार किया गया सीक्वल आखिरकार बड़े पर्दे पर आने जा रहा है। इस बार निर्देशक अनुराग सिंह के साथ एक भव्य स्टारकास्ट जुड़ रही है-सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, और सोनम बाजवा, मोना सिंह, मेधा राणा महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखेंगे। फ़िल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज़ होगी और नए साल की शुरुआत ही देशभक्ति के जोश से भरेगी।

2. वध 2
संजय मिश्रा और नीना गुप्ता एक बार फिर साथ दिखाई देंगे, लेकिन 'वध 2' पिछली फ़िल्म की सीधी कहानी नहीं बल्कि एक स्पिरिचुअल सीक्वल होगी। इस बार नई कहानी और अलग किरदार दिखाए जाएंगे, जबकि भावनात्मक गहराई वही बरकरार रहेगी। लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित और जसपाल सिंह संधू द्वारा निर्देशित यह फिल्म 6 फ़रवरी 2026 को थिएटर में उतरेगी।

3. धमाल 4
लोकप्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी 'धमाल' का चौथा भाग फिर से हंसी का तूफ़ान लाने आ रहा है। अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, संजय मिश्रा, जावेद जाफ़री और कई नए चेहरे इस बार भी दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म ईद 2026 पर रिलीज़ होगी।

4. मर्दानी 3
रानी मुखर्जी अपनी प्रसिद्ध पुलिस अफसर शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में तीसरी बार लौट रही हैं। निर्देशक अभिराज मिनावाला द्वारा निर्देशित और YRF के बैनर तले बनी यह फिल्म और भी अधिक तीखे अपराध मामलों को पेश करेगी। फ़िल्म 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में पहुँचेगी।

5. धुरंधर 2
रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर 'धुरंधर' के बाद इसका सीक्वल भी तेज़ी से तैयार हो रहा है। पहले भाग में नजर आए संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना और आर. माधवन जैसे सितारे फिर लौट सकते हैं। निर्देशक आदित्य धर की यह फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज़ होगी।

6. दृश्यम 3
मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल 'दृश्यम 3' में एक बार फिर जॉर्जकुट्टी के रूप में वापसी कर रहे हैं। जीथू जोसेफ द्वारा निर्देशित यह क्राइम थ्रिलर अपनी शूटिंग पूरी कर चुकी है। दर्शकों के बीच इसे लेकर उत्सुकता चरम पर है और फिल्म मार्च 2026 में पर्दे पर आएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+